बड़वानी / नासिक में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी लाॅन टेनिस प्रतियोगिता में बड़वानी का युवा पार्थ कानूनगो भी अपना खेल कौशल दिखायेगा। इस माह की 3 से 6 जनवरी तक आयोजित इस स्पर्धा में पार्थ कानूनगो देवी अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी इन्दौर का प्रतिनिधित्व करेगा ।
शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के छात्र श्री पार्थ कानूनगो का चयन उनके द्वारा यूनिवर्सिटी में आयोजित स्पर्धा के दौरान दिखाये गये शानदार खेल के आधार पर हुआ है। नासिक में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट झोन प्रतियोगिता में देश की 40 से 45 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी भाग लेंगे। नगर के युवा की इस उपलब्धि के लिये महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आरएन शुक्ला सहित अन्य लोगो ने खुशी व्यक्त की है।
