बड़वानी। नई पीढ़ी को गौरवशाली संस्कृति व परंपरा से जोड़े रखने के उद्देश्य से दिल्ली की स्पीक मैके संस्था द्वारा जिलेभर की स्कूलों में बच्चों को संगीत व शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था के क्षेत्रीय संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि साहित्य, संगीत व विज्ञान के अंत तत्वों का ज्ञान ही जीवन का मूल्य है। उसी से समाज का निर्माण होता है। युवाओं को अपनी संस्कृति-परंपरा से जोडऩे के लिए स्पीक मैके द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे है। जिससे युवाजन पाश्चात्य संस्कृति व संगीत को तिलांजलि देकर शास्त्रीय संगीत से जुड़ रहे है। शनिवार से जिले के स्कूल-कॉलेजों में स्पीक मैके कलाकार मोउमाला नायक (अंतर्राष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगाना) की कार्यशालाएं आयोजित होगी। यह कार्यशालाएं १९ अक्टूबर तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *