बड़वानी/पषुपालन विभाग द्वारा पषुपालन को बढ़ावा देने के उद्देष्य से जिले में विकासखंड व जिला स्तर पर गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाली गाय व भैंसों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
पषु चिकित्सा उप संचालक डाॅ. एलएस बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 16 नवंबर तक जिले के सभी विकासखंड स्तर पर तथा 28 से 30 नवंबर तक जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं विकासखंड स्तर पर आयोजित होगी। अधिकतम दुग्ध उत्पादन करने वाली गाय व भैंसों को प्रथम 10 हजार, द्वितीय 7500 तथा तृतीय 5 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित गायों एवं भैंसों में से अधिक दुध देने वाली 10 गायों व 10 भैंसों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए चयन किया जाएगा। जिला स्तर प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले गाय एवं भैंस को 50 हजार, द्वितीय 25 हजार, तृतीय 15 हजार तथा षेष 7 गायों एवं 7 भैंसों को 5-5 हजार रूपए का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
उप संचालक डाॅ. एलएस बघेल ने बताया कि जिन पषुपालकों की भारतीय वर्णित देषी नस्ल की गाय प्रतिदिन 4 लीटर एवं भैंस 6 लीटर से अधिक दुग्ध उत्पादन कर रही है, वे अपने निकटतम पषु चिकित्सा संस्थाओं से संपर्क कर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर है।
————————————————————
