बड़वानी /सभी के लिए नए वर्ष मनाने के अपने-अपने तौर-तरीके होते हैं वैसे ही सम विकास सेवा संस्थान बड़वानी के सदस्यों ने नए वर्ष की शुरूवात सभी का एक समान विकास एवं हम सब बराबर के तर्ज पर की। सभी कुष्ठ अंतःवासियों को सदस्यों ने व्यंजन परोसकर उनकी कुशल क्षेम जानी। संस्था के सचिव अनुपम मिश्र ने बताया प्रतिवर्ष नए वर्ष की शुरूवात हम कुष्ठ अंतःवासियों को भोजन करवा कर करते हैं। इस दौरान संस्था के सदस्यों के साथ श्रीमती नीता दुबे, मणीराम नायडू, मनीष पाटीदार, नरेन्द्रसिंह सिसौदिया, भेरूलाल यादव आदि उपस्थित थे।
