बड़वानी/प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी किसानों को घर बैठे मिल सके, इसके लिए जिले में एक प्रचार रथ रवाना किया गया है। इस प्रचार रथ को कलेक्टर अमित तोमर ने हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टरेट कार्यालय से रवाना किया है। इस दौरान बीमा कंपनी के नोडल अधिकारी जेके सबलानिया, सहायक प्रबंधक  कमल अवस्थी, यूनाईटेड इण्डिया इंश्योरंेस कंपनी के शाखा प्रबंधक  राकेश कुमार शुक्ला, उप संचालक उद्यानिकी  अजय चैहान भी उपस्थित थे।

किसान भाई करवा सकते है 31 दिसम्बर तक फसल का बीमा

                प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसान उद्यानिकी फसलों  का बीमा 31 दिसम्बर तक अपने नजदीक के बैंक शाखा, ग्राहक सुविधा केन्द्र में जाकर करवा सकते है। किसान बन्धु इस बीमा के तहत अपनी उद्यानिकी फसलें जैसे टमाटर, बैगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज, लहसून, धनिया, आलू, हरी मटर, अनार, आम आदि फसलों का बीमा करवा सकते है।

                उद्यानिकी विभाग के उप संचालक  अजय चैहान से प्राप्त जानकारी अनुसार पंजीयन हेतु किसान भाई अपने साथ भू-अधिकार पुस्तिका, आवेदन पत्र पूर्णतः भरा हुआ, पहचान पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेन कार्ड), फसल बुआई का प्रमाण पत्र (पटवारी अथवा ग्राम पंचायत), बैंक पास बुक की छायाप्रति साथ ले जाकर उक्त फसलो में से बोई गई फसलों का बीमा करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *