बड़वानी /जिले में भी 19 फरवरी को राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा । इस लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व संबंधित प्रकरणो का निराकरण हो, इसके लिये समस्त राजस्व अधिकारी अभी से प्रयास प्रारंभ करंेंगे ।

           कलेक्टर अमित तोमर ने विडियो कान्फ्रसिंग के माध्यम से उक्त निर्देश जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को दिये। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे 15 जनवरी तक आरसीएमएस पोर्टल पर लोक अदालत में निराकरण हो सकने वाले प्रकरणों को चिन्हांकित करेंगे। जिससे इन प्रकरणो को राजस्व लोक अदालत में प्रस्तुत कर निराकृत करवाया जा सके ।

        बैठक के दौरान कलेक्टर श्री  तोमर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को चेताया कि जो प्रकरण की समय सीमा, राजस्व लोक अदालत के पूर्व समाप्त हो रही है उनका निराकरण निर्धारित समय सीमा के अंदर ही किया जाये। वही कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 6 माह से अधिक के लम्बित राजस्व प्रकरणो के निराकरण के लिये लोक अदालत का इंतजार न किया जाये, उनका निराकरण अविलम्ब किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *