बड़वानी। मुख्यालय से करीब आठ कि मी दूर ग्राम लोनसरा में सट्टा चलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कि या है। उसके कब्जे से 60 हजार 90 रुपए जब्त कि ए हैं। कार्रवाई पर एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।

टीआई राजेश यादव ने बताया कि एसपी डीआर तेनीवार द्वारा अवैध जुआ, सट्टा व शराब के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कोतवाली की टीम को सूचना मिली थी ग्राम लोनसरा में एक व्यक्ति सट्टा लिख रहा है। टीम ने राजेश (35) पिता रमेशमल जैन, लोनसरा को सट्टा लिखते पकड़ा और उक्त रुपए जब्त किए। कार्रवाी में उनि विजय रावत, सउनि आरके लववंशी, आरक्षक जगजोधसिंह, बलवीरसिंह, अंतरसिंह, जितेंद्रसिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *