बड़वानी(रेवा की पुकार) खरगोन-बड़वानी सहित  प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए चैथा चरण 18 अप्रैल 2024 से नामाकंन पत्र भरने के साथ ही शुरु हो जाऐगा। प्रत्याशी 25 अपै्रल तक अपने-अपने नामांकन फार्म 25 अप्रैल तक जमा कर सकेगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रो की जाॅंच तथा 29 अप्रैल तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। मतदान 13 मई को होगा।  राजनेतिक दलों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बार कांग्रेस ने नये चेहरे श्री पोरलाल खरते को अपना प्रत्याशी बनाया तो भाजपा ने सांसद श्री गजेेन्द्र पटेल पर ही भरोसा जताकर इस बार के चुनाव में फिर से मैदान में उतारा है। ज्ञात हो कि  मध्यप्रदेश के विभाजन पूर्व प्रदेश में 40 लोकसभा सीट थी जिसमें बड़वानी जिले का आधा हिस्सा धार लोकसभा क्षेत्र मे तो आधा खरगोन लोक सभा क्षेत्रान्तर्गत आता था। वर्ष 2009 में विभाजन के पश्चात बड़वानी सम्पूर्ण जिला खरगोन लोकसभा क्षेत्र में सम्मिलित किया गया और इस सीट को अजजा वर्ग हेतु आरक्षित किया गया। वर्ष 2009 से अभी तक के लोकसभा चुनाव में बड़वानी जिले को ही प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है । वर्ष 2009 के चुनाव में भाजपा के श्री मकनसिंह बाबूजी(वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में शामिल) ने कांग्रेस के श्री बाला बच्चन को 34175 मतो से हराया। वर्ष 2014 के चुनाव में मोदी लहर देखी गई और भाजपा के  श्री सुभाष पटेल ने कांग्रेस के श्री रमेश पटेल को 257879 मतो से हरा दिया। उसके बाद गत 2019 के चुनाव में फिर श्री मोदी जी का प्रभाव देखा गया और भाजपा के श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. गोविन्द मुजाल्दा को 202510 वोट से मात दे दी।

वर्ष 2024 के चुनाव में इस बार कौन…???

खरगोन-बड़वानी लोक सभा क्षेत्र में बड़वानी जिले की 4 और खरगोन जिले की 4 विधान सभा क्षेत्र शामिल है। हाल ही में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में बड़वानी जिले की 4 विधान सभा सीटों में से 3 पर और खरगोन जिले की 4 विधान सभा सीट में से 2 सीटो पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इसी जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी में भारी जोश देखा जा रहा है तो देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार से भाजपा कार्यकर्ताओं में अति उत्साह है। चर्चा है कि इस बार खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर होगी ?  कहा जा रहा है कि हाल ही में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में बड़वानी जिले की चारो विधान सभा सीटो पर औसतन 297 की लीड भाजपा को के पास है। ज्ञात हो कि  जिले की बड़वानी विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजन मंडलोई 11172 मतो से जीते, राजपुर से श्री बाला बच्चन 890 मतो से और सेंधवा से कांग्रेस के श्री मोंटू सोंलकी 1677 वोट से जीत, इन तीनो सीट पर कांग्रेस को 13739 मतो से बढ़त मिली तो वही एक मात्र पानसेमल सीट पर भाजपा के श्री श्याम बर्डे 13442 वोट से जीते। इस प्रकार औसत जिले में 297 की लीड भाजपा को मिली है। वही खरगोन जिले की 4 विधान सभा सीटो पर भाजपा को औसतन 1845 वोट की लीड़ है।  खरगोन जिले में 2 विधान सभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की जिसमें खरगोन से श्री बालकृष्ण पाटीदार 13765 वोट से जीते वही महेश्वर से भाजपा के श्री राजकुमार मेव 5919 मतो से जीते। 2 पर कांग्रेस का कब्जा रहा जिसमें भगवानपुरा से श्री केदार डाबर 12167 मतो से जीते वही कसरावद से श्री सचिन यादव 5672 वोटो से जीते, इस प्रकार खरगोन की 4 विधान सभाओ पर भाजपा की औसत जीत 1845 वोट की रही। यदि दोनो जिलो का औसत देखा जाये तो 2142 वोट की भाजपा को लीड़ है। कांग्रेस का मानना है कि जिस तरह विधान सभा चुनाव में पार्टी का प्रर्दशन रहा है। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह को देखते हुए कांग्रेस उम्मीदवार की जीत निश्चित है वही भाजपा का मानना है कि विधान सभा चुनावों में मिले वोटो का असर लोकसभा चुनाव के चुनाव पर नही पड़ता है जीत भाजपा की ही होगी। खैर यह तो 4 जून को ही मतो की गिनती के साथ ही पता चलेगा कि आखिर मतदाताओं ने किसको अपना प्रतिनिधि चुनकर लोकसभा में भेंजा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *