बड़वानी /  जिला मुख्यालय पर दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के बीच बारूद भरे  प्रतिबंधित हिंगोट को छोड़ने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। मंगलवार शाम कोतवाली परिसर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उपस्थितों और अधिकारियों ने एकमत होकर हिंगोट की कुप्रथा पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। वहीं पुलिस द्वारा भी इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जन संवाद में एएसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान, तहसीलदार हितेंद्र भावसार, यातायात थाना प्रभारी विनोद सिंह बघेल,थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह, विद्युत कंपनी सहायक यंत्री जेआर गंगारे सहित नगर सुरक्षा समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और आमजन मौजूद रहे। इस दौरान   हिंगोट प्रतिबंधित को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व नगर सुरक्षा समिति सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। हिंगोट की रोकथाम, इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। बता दें कि कच्चे आम की भांति एक फल को अंदर से खोखला कर उसमें बारूद भरकर छोड़ा जाता हैं, जो तेजी से घूमता हैं। क्षेत्र में यह हिंगोट के नाम से प्रचलित हैं। यह शहर के मुख्य एमजी रोड सहित अन्य क्षेत्र में दीपावली पर्व और पड़वा के दिन चलाया जाता हैं। बीते वर्षांे में हिंगोट से लोगों के घायल होने और माल हानी, नुकसानी के बाद से प्रतिबंधित किया गया हैं। बावजूद यह प्रथा जारी हैं। बीते वर्ष से इस पर रोकथाम के लिए आमजन, व्यापारी, जनप्रतिनिधि भी खुलकर सामने आए है। इस बार दीपावली के पूर्व पुलिस प्रशासन ने इसकी रोकथाम के लिए गत वर्षांे में इसमें संल्प्ति रहे 12 लोगों के विरूद्ध 1-1 लाख रुपए बंधपत्र भरवाकर सख्त कार्रवाई प्रस्तावित की हैं।

एएसपी धीरज बब्बर ने कहा कि शहर में दीपावली पर हिंगोट की कुप्रथा वर्षांे से चल रही हैं। इस पर पूर्ण रोकथाम के लिए आज जन संवाद किया गया। जिसमें आमजन, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों के समक्ष गहन विचार-विमर्श कर इस कुप्रथा को कैसे रोका जाए, इसको लेकर विभिन्न बिंदूओं पर चर्चा की।  एएसपी ने कहा कि बीते वर्षांे में हिंगोट से लोग घायल हुए हैं और माल हानी की घटनाएं हुई हैं। आगे इसकी आशंका नहीं रहे, इसलिए इसको रोकना आवश्यक है। कलेक्टर ने हिंगोट को प्रतिबंधित किया है। एसपी के निर्देशन में गत वर्षांे में इसमें संलिप्त रहे 12 लोगों पर बंधपत्र की कार्रवाई की हैं। इस बार भी प्रतिबंध का पालन करवाने सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोकथाम के लिए पुलिस योजनाबद्ध तरीके से जानकारी जुटा रही हैं। हिंगोट कहा से लाई जाती हैं, सामग्री कहा से आती हैं, कौन लोग इसमें संलिप्त रहते हैं आदि की सघन चेकिंग कर जानकारी जुटाई जा रही है। नागरिकों के सहयोग से इस कुप्रथा को रोकना प्रयास सफल बनाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *