भाेपाल अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान टाक्‍टे से पश्चिमी मध्यप्रदेश तक बने ट्रफ के कारण बड़े पैमाने पर नमी आने का सिलसिला शुरू हाे गया है। बादल छाने के साथ ही अलग-अलग जिलाें में बौछारें भी पड़ने लगी हैं। इसी क्रम में रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सीधी, उमरिया में 3.0, हाेशंगाबाद में 0.1 मिलीमीटर बरसात हुई। गुना, राजगढ़ और भाेपाल में बूंदाबांदी हुई।देर शाम इंदौर में भी हवा के साथ तेज बारिश हुई। यह सिलसिला खबर लिखने तक जारी है। अनेक इलाकों की बिजली भी हवा के कारण गुल हो गई।

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक साेमवार काे पूरे प्रदेश में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। विशेषकर उज्जैन संभाग के जिलाें में भारी बारिश हाेने के आसार हैं। उधर बादल बने रहने के कारण पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई है।हालांंकि हालांकि रविवार दोपहर बाद से ही मध्‍य प्रदेश के अनेक जिलों में मौसम बदल गया। कई जगह आंधी के साथ बारिश हुई। तेज हवा से पेड़ों के साथ म‍कानों की दीवारें गिर गई और चद्दर उड़ गए।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में तीव्र चक्रवाती तूफान अरब सागर में मुंबई और गाेवा के बीच में ‍सक्रिय है। साथ ही इस तूफान से पश्चिमी मध्यप्रदेश तक काेंकण-गाेवा और मध्य महाराष्ट्र हाेते हुए एक द्राेणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। इस वजह से बड़े पैमाने पर नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। जिसके चलते पूरे मप्र में बारिश हाेने के आसार बने हुए हैं। साहा ने बताया कि नमी के कारण बादल छाए रहने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट हाेने लगी है। रविवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्रीसे.रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा।

कल गुजरात के तट पर टकराएगा तूफान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि चक्रवाती तूफान टाक्‍टे के साेमवार काे गुजरात के तट के आसपास पहुंचने की संभावना हैं। यह तूफान 18 मई काे तड़के गुजरात तट पर पाेरबंदर और महुआ के बीच टकरा सकता है। इस वजह से मप्र में साेमवार-मंगलवार काे कई स्थानाें पर तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ जाेरदार बारिश हाेने के आसार हैं। बाद में यह तूफान राजस्थान की तरफ बढ़कर कमजाेर पड़ने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *