बड़वानी / भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्येक विधानसभा में कार्यालय खोलने की रणनीति अनुसार मंगलवार को राजपुर विधानसभा के कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय के उत्घाटन हेतु मुख्य अतिथि लोकसभा के संयोजक व खरगोन के विधायक बालकृष्ण पाटीदार व भाजपा प्रत्याशी सांसद गजेंद्रसिंह पटेल मुख्यरूप से उपस्थित रहे।
भाजपा के नारे अबकी बार ४०० पार के जयघोष के साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने राजपुर विधानसभा से सर्वाधिक मतो से विजयश्री हासिल करने का प्रण लिया।
भाजपा की रीति नीति से प्रभावित हो कर ग्राम पंचायत बकवाड़ी के सरपंच अनिल व कई कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले, लोकसभा के सह प्रभारी लोकेश शुक्ला, जिला महामंत्री अजय यादव, अंतरसिंह पटेल, ओम सोनी,विरेंद्र दरबार,कृष्णा धनगर,कल्याण दरबार,राजा चौहान,कुलदीपसिंह गौड,जितु यादव,शशिकांत साहू सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
