मंगलवार से दिवाली तक 10 दिनों में 7 दिन खरीदी के अच्छे योग शुरू हो गए हैं। इनमें 21 से 27 अक्टूबर के बीच 7 दिनों में खरीदी के कई विशेष मुहूर्त और शुभ योग आ रहे हैं, जिन्हें ज्योतिष की दृष्टि से शुभफल देने वाला माना गया है। 21 को सोम पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग है। 22 को भौम मंगल पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन भी सर्वार्थसिद्धि योग है। पंडित विपिन कृष्ण भारद्वाज के मुताबिक दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र में की गई हर तरह की खरीदारी अक्षय फल देती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है, जो लंबे समय तक रहने वाला ग्रह है, इसलिए इस नक्षत्र में की गई खरीदी लंबे समय तक साथ रहती है। पंडित भारद्वाज के अनुसार, पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर सोमवार शाम 5.33 से दूसरे दिन 22 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4.40 तक है। इस नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, सोना, बर्तन की खरीदारी शुभ रहेगी।
सोम पुष्य पर सोना और भौम पुष्य पर भूमि खरीदीः
21 को सोना, चांदी और अन्य कीमती चीजों की खरीदी की जाना चाहिए। 22 को भूमि, मकान, धातु की खरीदी के लिए श्रेष्ठ समय है। मंगल जमीन, भवन की खरीदी के लिए भी शुभ माना जाता है। व्यापारी इस दिन वही खाता कलम, दवात, पंचांग आदि खरीदें।
26 की दोपहर तक रहेगी धनतेरसः
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस है। पंडित भारद्वाज ने बताया कि 25 को त्रयोदशी सुबह 7.08 बजे शुरु होगी और 26 को दोपहर 3.47 बजे तक रहेगी। धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, इसीलिए इस दिन खरीदी और पूजन का महत्व बढ़ गया है।
अंक ज्योतिष में भी 4 और 8 का योग लाभदायकः
पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, जो राशि क्रम में 4 नंबर पर है। चंद्रमा राशि स्वामी भी है। पुष्य 8वां नक्षत्र है। अंक ज्योतिष में 4 और 8 अंक का स्वामी शनि है। इसलिए पुष्य स्वामी शनि, अंक ज्योतिष से भी दिनांक के स्वामी रहेंगे। इस तरह यह सुखद संयोग लाभ दिलाने वाला होगा।
17 अक्टूबर से 8 दिनों तक खरीदी के योगः
तरीख योग क्या खरीदें, कहां निवेश करें
17करवा चौथसुहाग का सामान और आभूषण।
– 18 रोहिणी नक्षत्रहीरा या हीरे से बने आभूषण।
– 19 रवि योग इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन।
– 20 रवि योग, त्रि पुष्कर योग खाद्य सामग्री, सजावटी सामान।
– 21 सोम पुष्य- सर्वार्थसिद्धि चांदी, बर्तन की खरीदी।
– 22 मंगल पुष्य, सर्वार्थ सिद्धि जमीन, मकान की खरीदी।
– 25 धनतेरस-सर्वार्थसिद्धी बर्तन, सभी तरह के सामान।
– 27 दीपावली सोना-चांदी, सिक्के, लक्ष्मी प्रतिमा।
