बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा पार्टी की वरिष्ठ नेता राजमाता सिंधिया की जयंती शनिवार को मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर मंडल अध्यक्ष बंटी पुरोहित एवं विशेष अतिथि के रूप में नगर मंत्री अजय कानूनगो एवं कमल शक्ति के राजेंद्र सोनी मौजूद थे। वहीं अध्यक्षता मुनीरा सालीवाला ने की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा राजमाता सिंधिया के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। साथ ही महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को राजमाता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री निर्मला मारिया, सोशल मीडिया प्रभारी प्रिया सोनी, नगर महिला मोर्चा महामंत्री कविता यादव, कोषाध्यक्ष शीतल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
