गुजरात में भाजपा विधायक भूपेंद्र पटेल भाजपा विधायक दल के नए नेता चुने गए। इसके बाद तय हो गया है कि वे गुजरात के नए सीएम होंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी यह घोषणा कर दी है। भूपेंद्र पटेल पाटीदार सामाज से आते हैं। पटेल गुजरात के घाट लिदिया सीट से मौजूदा विधायक हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा था। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *