बड़वानी / सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री निलेश रघुवंशी से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत आदिवासी वर्ग के लिये बर्तन सामग्री क्रय किये जाने की निविदा जिला स्तर से जारी कर शहडोल की फर्म मेसर्स नेशनल स्टील एम्पोरियम को उनके न्यूनतम दर के आधार पर अधिकृत किया गया था। सेेंधवा विकासखण्ड में बर्तन सामग्री क्रय करने में अनियमितता की शिकायते व भौतिक सत्यापन कराने की मांग पर टीम के माध्यम से जाॅच करवाई जा रही है। अगर इस जाॅच में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच – सचिव के विरूद्ध कठौर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी ।

      श्री रघुवंशी ने बताया कि वर्तमान समय तक निर्धारित मेसर्स नेशनल स्टील एम्पोरियम शहडोल ने विकासखण्ड सेध्ंावा के किसी भी ग्राम / ग्राम पंचायतो में बर्तन सामग्री प्रदाय नहीं की है। यदि किसी ग्राम पचंायत के सरपंच – सचिव ने अधिकृत इस फर्म के अतिरिक्त किसी अन्य फर्म से बर्तन सामग्री क्रय की गई है तो उसकी भी जाॅच गठित दल के सदस्य करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *