• क्राईम ब्रांच द्वारा नकली दवाईयो के मेसर्स पूर्णिमा मेडकल ऐजेंसी पर छापामार कार्यवाही ।

• क्राईम ब्रांच व औषधि विभाग (ड्रग्स) एवं थाना संयोगितागंज कि संयुक्त कार्यवाही मे करीब   72 नकली दवाईयो के बाँक्स बरामद

• क्राईम ब्रांच व थाना संयोगितागंज द्वारा  पूर्णिमा मेडकल ऐजेंसी से PECAF – AZ  Tablets व DENSAF- 0 – Tablets  दवाईयो के बाँक्स , औषधि विभाग द्वारा जप्त ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपुरिया एवं इंदौर जिला कलेक्टर श्री मनीष सिंह  द्वारा  शहर  मे चल रही नकली दवाईयाँ (औषधि ) बनाने एवं बेचने वालो को पकडने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर एवं अपर कलेक्टर डाँ. अभय बेडेकर जिला इंदौर के द्वारा इंदौर शहर में चल रहे नकली दवाईय़ाँ (औषधि) के कारोबार करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया था।

            इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना संयोगितागंज क्षेत्र मे मेसर्स पूर्णिमा मेडिकल ऐजेंसी 14/8 आर एन टी मार्ग दवा बाजार के पीछे जारोलिया चेंबर इंदौर स्थित कम्पनी के फर्म के पोपराईडर द्वारा अपने मेडिकल ऐजेंसी मे विगत कई समय से अमानक स्तर के नकली दवाईयाँ (औषधि) को रखा जा रहा है एवं भंडारण कर विक्रय करके जन स्वास्थ के खिलाफ खिलवाड़ किया जा रहा है। सूचना पर प्रभारी अधिकारी के निर्देशन मे औषधि विभाग (ड्रग्स) कि टीम को साथ मे लेकर उक्त स्थान पर कार्यवाही की गई। मौके पर यह पाया गया कि पूर्णिमा मेडिकल ऐजेंसी में PECAF – AZ  Tablets व DENSAF- 0 – Tablets  दवाईयो के बोक्स में PECAF – AZ  Tablets व DENSAF- 0 – Tablets  के बाँक्स लेवल पर औषधि के निर्माता का नाम मेसर्स प्रगति रेमेडिज प्लांट न.143 जी. एस. रोड लिंक उल्लू वाई गोवाहाटी असम लिखा होना पाया गया एवं 2. DENSAF- 0 – Tablets के बाक्स लेवल पर औषधि के निर्माता के नाम मे मेसर्स दिव्या इंटरप्राईसेस ग्रिन पथ  जी. एस. रोड लिंक उल्लू वाई गोवाहाटी असम 171008 लिखा होना पाया गया । दौनो ही फर्मो का पता एकरुप होने के कारण औषधि विभाग (ड्रग्स) द्वारा संदेह होने पर इन निर्माता कंपनियों की सत्यता जाँच करने हेतु इन्टरनेट के माध्यम से असम राज्य के खाद्य़ एवं औषधि प्रशासन की वेवसाइट FDA.ASSAM.GOV.IN पर उपलब्ध औषधि निर्माताओ की सूची को जाँचा गया जिसमे उक्त दौनो निर्माता फर्मो का नाम नही होना पाया गया व फर्म के पोपराईटर संतोष राठौर के फर्म द्वारा बिल भी मौके पर प्रस्तुत नही किये जा सके । मेसर्स पूर्णिमा मेडिकल ऐजेंसी फर्म के प्रोपराईटर द्वारा जानबूझकर आम जनता के साथ छल एवं धोखाधडी करने की मंसा से ऐसी दवाईयो का विक्रय एवं भण्डारण करके जनस्वास्थ के खिलाफ खिलवाड़ किया जा रहा था जो औषधि विभाग( ड्रग्स) के अधिकारी द्वारा थाना संयोगितागंज मे अप क्र.344/21 धारा 420 भादवि कायमी कर विवेचना मे लिया गया है। मौके पर कार्यवाही पश्चात पाया गया कि उक्त फर्म द्वारा अन्य विभिन्न इंदौर व म.प्र. के मेडिकलो को सप्लाई किया जा रहा था

दिनांक 24 सितंबर 2021 को क्राईम ब्रांच इंदौर एवं औषधि विभाग (ड्रग्स) इंदौर द्वारा मेसर्स पूर्णिमा मेडिकल ऐजेंसी 14/8 आर एन टी मार्ग दवा बाजार के पीछे जारोलिया चेंबर इंदौर नमूना कार्यवाही के साथ साथ PECAF – AZ  Tablets 10 बाँक्स व DENSAF- 0 – Tablets 62 बाँक्स कुल 72 बोक्स जब्त किये गये नमूने जांच हेतु भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर और भी धारायें बढ़ाई जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *