बडवानी / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण , राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री अजय कुमार गर्ग ,जिलाधीश /सचिव श्री राकेश कुमार सोनी के निर्देशन में ग्राम  पंचायत बड़गांव में होने वाले वृहद विधिक साक्षरता शिविर का विशाल आयोजन हो रहा है। उसी के तहत गांव बड़गांव में डोर टू डोर, घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं जानकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बड़गांव में आयोजित शिविर में निराकरण किया जाएगा ।घर घर जाकर पी एल वी, शिक्षक , महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों के द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता संबंधी जानकारी देकर शिविर में अधिक से अधिक समस्याओं को लेकर आकर निराकरण कराने की बात की समझाइश दी जा रही है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाएगा ।विधिक साक्षरता शिविर गांव बड़गांव में 2 अक्टूबर को है उसमें मध्यस्थता जागरूकता संबंधी जानकारी दी जा रही है ,साथ ही मुकदमा मुक्त ग्राम योजना सन 2000, के तहत जानकारी दी जा रही है। कन्या भ्रूण हत्या के बारे में बताया जा रहा है, किशोर शिक्षा के लिए यौन उत्पीड़न की समझाइश दी जा रही है ,घरेलू हिंसा संबंधी जानकारी ,  नशीली दवाओं का दुरुपयोग और उसका उन्मूलन, वरिष्ठ नागरिक की समस्याएं, इसी प्रकार पेंशन योजना, आवास योजना ,आधार कार्ड , राशन कार्ड ,की समस्या साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं को यदि लाभ नहीं मिल रहा है तो शिविर में आकर लाभ पावे। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई । कानूनी संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए यह टोल फ्री नंबर पर आप कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। तो आपको कानूनी संबंधी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही लीगल सर्विस ऐप के बारे में भी बताया गया।  कोविड-19 के टीकाकरण की समझाइश भी दी गई ।इस अवसर पर  शिक्षक श्री अनिल जोशी, अशफाक शेख, रामकिशन पंवार,मनोज केसरी,रेखा बामनीया, दुर्गा चौहान से पी .एल .वी श्रीमती अनीता चोयल ,शैलजा पारगीर,स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर श्री चौबे, महिला बाल विकास विभाग , आंगनवाड़ी ,आशा कार्यकर्ता, सभी के समन्वय से घर-घर जाकर जागरूकता संबंधी जानकारी दी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *