खेतिया(सुभाष सोनेस) सड़क निर्माण के चलते लगा जाम लापरवाह अस्पताल प्रशासन की कमी आई सामने मुख्य सड़क पर चल रहा निर्माण कार्य के चलते लगे जाम से सर्पदंश से पीड़ित को गोदी में उठाकर परिजन अस्पताल ले गए।खेतिया शहर में लंबे समय से नगर परिषद द्वारा चल रहे सड़क निर्माण के चलते शहर के मुख्य मार्ग अवरोध बना हुआ है ,नप प्रशासन द्वारा 6 माह में निर्माण कार्य किया  जाना था जो लगभग 1 वर्ष से चल रहा सड़क निर्माण कार्य है जबकि अब तक कार्य अधूरा है नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में निर्माण एजेंसी द्वारा शहर में सड़क निर्माण के चलते लगातार अवरोध उत्पन्न हो रहा है

जिसके चलते अस्पताल के ठीक सामने लगे जाम से सांप के काटने के बाद लाई जा रही बच्ची अस्पताल तक नहीं ले जाए जा सकी उसे उसके परिजन गोदी में उठाकर अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया अस्पताल के सामने लगने वाले जाम को लेकर जनता में आक्रोश है वही सर्फदंश की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि। ग्राम बायगोर की बालिका रीना लालूसिंग,ग्राम बायगोर को सांप ने काटा जिससे उसके परिजन वहां से एक निजी वाहन से लेकर उसे खेतिया अस्पताल लेकर आए जहाँ कोई चिकित्सक नही थे परिजनों के बार बार कहने पर भी आधे घण्टे तक कोई चिकित्सक नही आए किंतु दुखद रहा अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।सड़क निर्माण के चलते शहर के मुख्य मार्ग बन्द ही पड़ा है वही अधूरे निर्माण के चलते कई बार वाहनों के हादसे होते बचे।वही अस्पताल में चिकित्सक के नही होने से हुई घटना से लोगो मे आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *