संसद के शीतकालीन शत्र के दौरान सांसद दानिश अली कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सांसद दानिश अली ने बताया है कि उन्हें कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लग चुके हैं, इसके बाद भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। साथ ही सांसद दानिश अली ने बताया कि इस अवधि में वह संसद भी पहुंचे । अब सांसद ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि सांसद दानिश अली ओमीक्रान वेरिएंट से संक्रमित है या नहीं। आपको बता दे कि देश में अभी तक ओमीक्रान वेरिएंट से 201 लोग संक्रमित हो चुके हैं और उसमें से 77 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के 54-54 मामले सामने आ चुके हैं।

लगातार बढ़ रहा दुनिया में मरने वाला आंकड़ा

इस बीच ओमीक्रोन में दुनिया में मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ओमीक्रोन वेरिएंट से दुनिया में पहली मौत बिट्रेन में हुई थी। ताजा जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन में अभी तक 12 लोगों की मौत ओमिक्रोन वेरिएंट से हो चुकी है, वहीं अमेरिका में भी एक 50 वर्षीय पुरुष की मौत ओमिक्रोन वेरिएंट से हो चुकी है।

इंदौर आ गया है ओमिक्रोन वैरिएंट, डरें नहीं सतर्क हो जाएं

Coronavirus. COVID-19. 3D Render

इंदौर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने आमद दर्ज करा दी है। हालांकि प्रशासन अब भी इससे इंकार कर रहा है। अरबिंदो अस्पताल के अधिकृत सूत्रों का कहना है जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट में दो लोगों मे ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। अरबिंदो मेडिकल कालेज भेजे गए चार नमूनों की जांच रिपोर्ट सोमवार को अस्पताल प्रबंधन ने केंद्र शासन के बायटेक्नालाजी विभाग भेज दी गई है।

इधर विदेशों से लौटे छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनके नमूने भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। ये लोग हाल ही में विदेशों से लौटे थे। इनमें से दो लोग तंजानिया से, दो अमेरिका से, एक व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात से और एक घाना से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके सैंपल लिए थे।

कोरोना संक्रमितों में नए वैरिएंट ओमिक्रोन का पता लगाने के लिए उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली स्थित लैब भेजे जा रहे हैं। वहां से रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी को देखते हुए संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा ने हाल ही में विदेश से लौटे चार संक्रमितों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए अरबिंदो मेडिकल कालेज की लैब भेजने के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *