भारत समेत दुनिया के अधिकांश देशों में कोरोना महामारी का संकट एक बार फिर बढ़ गया है। सभी मान रहे थे कि नए साल में कोरोना संकट से मुक्ति मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सवाल बना हुआ है कि आखिर दुनिया से कोरोना कब खत्म होगा? दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने इसका जवाब दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने कहा कि वह आश्वस्त और आशावादी हैं कि कोरोना महामारी 2022 में समाप्त हो जाएगी, लेकिन इसकी एक शर्त है। उनके मुताबिक, कोई भी देश महामारी से बच नहीं सकता है। हमारे पास COVID-19 को रोकने और उसका इलाज करने के लिए कई नए साधन हैं। हमें असमानता को खत्म करना होगा। यदि हम असमानता को खत्म कर देते हैं, तो यह महामारी भी खत्म हो जाएगी।
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, कोरोना केवल स्वास्थ्य खतरा नहीं है जिसका दुनिया के लोग सामना कर रहे हैं। लाखों लोग टीकाकरण, परिवार नियोजन के साथ ही संचारी और गैर-संचारी रोगों के उपचार से चूक गए हैं। यह असमानता समाप्त होना चाहिए। सभी को समान इलाज मिलना चाहिए। हम जितना जल्दी ऐसा कर पाएंगे, कोरोना जैसी महामारियों से उतना आसानी से बच पाएंगे।
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, सभी सरकारी दफ्तरों में WFH, निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारी
देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। यही कारण है कि कई राज्यों ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी हैं। इस बीच खबर है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीकेंट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। DDMA यानी Delhi Disaster Management Authority में इस पर फैसला हुआ है। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक हुई, जिसके बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया। फैसले के मुताबिक, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगेगा। जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत स्टाफ ही काम करेगा। सरकारी कायालयों में वर्क फ्रॉम होम लागू होगा। केवल अनिवार्य सेवाओं के कार्यालय खुले रहेंगे। बस और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगे, लेकिन बिना मास्क के किसी को अनुमति नहीं रहेगी।
बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है। दिल्ली सरकार के फॉर्मूल के मुताबिक, यदि संक्रमण दर 5 फीसदी से ऊपर जाती है तो टोटल कर्फ्यू रहेगा। अब यह दर 6 फीसदी हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना केस में तेज उछाल देखते हुए 4100 केस दर्ज किए गए हैं।
