चुनाव आयोग पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की घोषणा आज करने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्र दो अन्य चुनाव आयुक्त के साथ विज्ञान भवन पहुंच गए हैं और नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कांन्फ्रेंस शुरू हो गई है। चंद्रा ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव में कुल 18.34 करोड़ वोटर हैं। इनमें 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें 11.4 लाख लड़कियां पहली बार मतदान करेंगी। सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। बूथ पर सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध होगा। जानिये हर अपडेट।
यहां देखें कहां कब होगा मतदान
– पांच राज्यों में चुनाव सात चरणों में होंगे।
– पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा।
– मणिपुर में 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग होगी।
– उत्तर प्रदेश में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरा फेज का मतदान 14 फरवरी को होगा। तीसरा फेज 20 फरवरी और चौथा फेज 23 फरवरी को, पांचवां फेज 27 फरवरी को होगा।
– पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को वोटिंग और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को सभी मतगणना।
CEC सुशील चंद्र ने कहा कि कोरोना काल में पांच राज्यों की 690 विधानसभा क्षेत्रों कोविड सेफ चुनाव कराना बेहद चुनौती भरा काम है। जैसे ही ओमिक्रोन वैरिएंट के मद्देनजर COVID के मामले बढ़े, ECI ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और गृह सचिव, विशेषज्ञों और राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठकें कीं। इन विचारों और जमीनी स्थिति को ध्यान में रखते हुए, चुनाव आयोग ने सुरक्षा मानदंडों के साथ चुनाव की घोषणा करने का फैसला किया।
