बड़वानी। सेंधवा में संगठित अपराधों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस आगे आया है। जिला दंडाधिकारी अमित तोमर ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सेंधवा के संजय पिता विष्णुप्रसाद यादव पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई की, वहीं एसपी डीआर तेनीवार ने विभिन्न् अपराधों में फरार चल रहे संजय यादव सहित गोपाल जोशी पर 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।
पिछले लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता संजय यादव के घर से हथियारों का जखीरा पकड़ा था। दो मामलों में पुलिस ने 13 पिस्टल, 17 हथगोले व 116 कारतूस सहित धारदार हथियार जब्त कि ए थे। आरोपित संजय यादव पर करीब 50 प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपित की मां बसंतीबाई यादव वर्तमान में भाजपा की ओर से सेंधवा नगर पालिका अध्यक्ष हैं। एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि संजय यादव कु ख्यात बदमाश है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, अवैध शस्त्र के गंभीर अपराध न्यायालय में विचाराधीन हैं।
आर्म्स एक्ट में फरार आरोपित संजय यादव का पता देने वाले को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इसी साल 23 अक्टूबर को अंकु श पिता दामोदर गुप्ता निवासी सेंधवा के अपहरण और फिरौती के रूप में 20 लाख रुपए मांगने का मामले में भी मुख्य आरोपित गोपाल जोशी है। वह घटना के दिन से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। गोपाल जोशी पर भी करीब 30 प्रकरण दर्ज हैं।
