बड़वानी / महिला दिवस के उपलक्ष में जिला चिकित्सालय बड़वानी पैथोलॉजी विभाग की टीम द्वारा सिविल सर्जन डॉ अरविंद सत्य के निर्देशन में महिला अस्पताल गर्ल्स कॉलेज एवं सरकारी पीजी कॉलेज बड़वानी में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें हिमोग्लोबिन ब्लड ग्रुप एवं सिकलसेल की जांच की गई।
यह कैंप पैथोलॉजी प्रभारी श्री राजाराम सोलंकी,फतेह सिंह डोडआ, सूरज मांडगै, केलाश अजनारे एवं मनोज भगोरे के सहयोग से पूर्ण हुआ डॉ श्री अरविंद सत्य ने बताया कि महिला अस्पताल में 55 महिलाओं की खून की जांच की गई जिसमें दो सिकल सेल पॉजिटिव एवं 4 महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम पाया गया। जिला चिकित्सालय में 53 महिलाओं की जांच की गई जिसमें 4 महिलाओं को सिकल सेल पॉजिटिव पाया गया। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 58 लड़कियों की जांच की गई जिसमें सभी का हीमोग्लोबिन सामान्य पाया गया। गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में 14 लड़कियों की जांच की गई जिसमें सभी का हीमोग्लोबिन का लेवल सामान्य पाया गया। सिकल सेल पॉजिटिव महिला मरीजों को उच्च स्तरीय जांच HB इलेक्ट्रोफॉरेसिस कराने की सलाह दी गई साथ ही उनके परिवार के सभी सदस्यों की जांच करवाने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।
