बड़वानी /जिला दण्डाधिकारी श्री अमित तोमर ने पुलिस अधीक्षक बड़वानी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिले के 4 बदमाशों को जिलाबदर करने के आदेश जारी किये है।
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार राजपुर निवासी विक्की पिता संजय भिलाला को, मोहसीन उर्फ राजा पिता हरूण मुसलमान को, सेंधवा निवासी आशीफ पिता सरदार खांन को तथा बड़वानी निवासी वसीम पिता नौशाद शेख को जिलाबदर करने का आदेश पारित किया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिये गये आदेशानुसार वसीम पिता नौशाद शेख एवं मोहसीन उर्फ राजा पिता हरूण मुसलमान आदेश प्राप्त होने के दिनांक से 24 घंटे के अंदर 3 माह की अवधि के लिए तथा विक्की पिता संजय एवं आशीफ पिता सरदार खांन 6 माह की अवधि के लिए बड़वानी जिले की राजस्व सीमा व समीपवर्ती जिले धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर एवं इन्दौर की राजस्व सीमा से बाहर चला जावे एवं इस न्यायालय की लिखित अनुमति के बिना उक्त उल्लेखित क्षेत्र में प्रवेश नही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *