बड़वानी/ नगर परिषदों और पंचायत के चुनाव सम्पन्न हो चुके है ग्राम पंचायतों में उप सरपंच के चुनाव होना है उसके बाद बारी आऐगी जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ! जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव 29 जुलाई को होना है । लेकिन जमावट और बाजीगरी दिखाने की प्रैक्टिस ऐसा कह सकते है अंतिम रुप में चल रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 29 जुलाई को होना प्रस्तावित है। जिला पंचायत के लिए चुने गये प्रतिनिधियों में से 10 भाजपा समर्थित है और 4 कांग्रेस के, जो निम्मानुसार है –
वार्ड विजेता उम्मीदवार पार्टी
01 करण दरबार कांग्रेस
02 बलवंत पटेल भाजपा
03 बरमा सोलंकी भाजपा
04 श्रीमती गीता चैहान भाजपा
05 दीना दयाराम पटेल कांग्रेस
06 दरबारसिंह डाबर भाजपा
07 अम्रता रमेश भाजपा
08 सुमन वर्मा भाजपा
09 भायदास महारिया भाजपा
10 लेदलीबाई नेवल्या भाजपा
11 राजकला सोलंकी कांग्रेस
12 कविता विकास आर्य भाजपा
13 जामबाई रमेश कांग्रेस
14 जुलाल वसावे भाजपा

गौरतलब हो कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पर पुरुष कि लिए आरक्षित है तो आप अनुमान लगा सकते है कि उपाध्यक्ष पद पर महिला को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। चर्चा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर तो निश्चित भाजपा का ही उम्मीदवार बैठेगा। पर कौन भाजपा संगठन में विचार विर्मश जारी है और यह संगठन के उपर है कि किसको अध्यक्ष व किसको उपाध्यक्ष पद पर बिठाना है। अब जो जनचर्चा है उस पर आपके अपने लोकप्रिस समाचार -पत्र ‘‘ रेवा की पुकार’’ की पड़ताल…चर्चा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कौन बैठेगा….हो सकता है इसमें जो कांग्रेस के प्रतिनिधि जीत कर आऐ है उनकी बडी भूमिका हो..? इसलिए भी कि जैसी चर्चा है बड़वानी-सेंधवा की तो शायद इसमें अगर संगठन ने किसी दवाब के चलते प्रभाववान और आम राय के साथ निर्णय लेने में चूक की तो… तो हो सकता है बाजीगर को अपनी फिर से बाजीगरी दिखाना पड़े ? और इसमें महत्वपूर्ण भूमिका कोई भी अदा कर सकता है क्रास वोटिंग या समर्थन देकर…बाकि पाठक खुद बहुत समझदार है समझ भी गये होगे..? अब देखएिगा कि 29 जुलाई को जिला पंचायत में किस का डेका बजेगा और कौर गुल खिलाऐगा…जमावट का आखिरी दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *