बड़वानी / पुलिस अधीक्षक  श्री दीपक कुमार शुक्ला ने बड़वानी सहित आसपास क्षेत्र मे हो रही चोरी एवं लुट की घटनाओं को लेकर  प्रेस कांफ्रेंस मे बड़ा खुलासा किया है । और  बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफास करते हुए  बताया कि जिले के समस्त थाना प्रभारी को संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरुदध् विशेष टीम बनाकर कार्यवाही करने एवं अज्ञात बदमाशों की पतारसी हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे ।  पुलिस अधीक्षक  बडवानी के निर्देशों के पालन में तथा  अति. पुलिस अधीक्षक  बडवानी, श्री आर.डी. प्रजापति,एवं एस.डी.ओ.पी.  अनुभाग बडवानी श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री शंकरसिंह रघुवंशी थाना प्रभारी बडवानी के नेतृत्व में थाना बडवानी में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम व अज्ञात बदमाशों की पतारसी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया । उक्त पुलिस टीम व्दारा मुखबिर सुचना के आधार पर बड़वानी जिलें के संदिग्ध बदमाशों कि लगातार जानकारी जुटाई गई, पुलिस टीम को मुखबिर व्दारा सुचना मिली की दिनेश पांचाल व उसके साथी अर्जुन महेश वास्कले, रितेश शोभाराम आलावे व जितेन्द्र पिता किशन भील  बड़वानी तथा आसपास लगातार संदिग्ध अवस्था में अपनी पहचान छुपाकर घुम रहे हैं जिनको पुलिस टीम व्दारा कठिन परिश्रम के पश्चात सैगांव जिला खरगोन से दिनांक 27.07.2022 को हिरासत में लिया गया चुंकि आरोपी दिनेश कोयड़िया खोदरा बड़वानी का रहने वाला हैं तथा लुट कि घटनाओ के पश्चात पुलिस टीम को आरोपीयो के उक्त क्षैत्र में भागने कि सुचनाए भी प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम व्दारा उक्त संदिग्धो से हिकमतअमली , तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक आधार पर पुछताछ कि गई तो आरोपीयों व्दारा अपने साथीयो के साथ लुट और वाहन चोरीं कि घटनाएं करना स्वीकार किया हैं । उक्त गिरोह का एक बदमाश अभी फरार हैं जिसको भी जल्द गिरफ्तारी किया जायेगा । गिरोह के सरगना तथा उसके साथीयों द्वारा जिला बड़वानी में थाना बड़वानी के अप.क्रं. 385/2022 धारा 394 भादवि में दिनांक 27.05.2022 को फरियादी सचिन बडोले से बावनगजा में सुनसान जगह बावनगजा-पाटी रोड़ पर  फरियादी की मो.सा. को लात मार कर 80000/- रुपये व बैग लुट कर फरार हो गये थे व अप.क्रं. 405/2022 धारा 392 भादवि में दिनांक 04.06.2022 को फरियादी मुकेश मालविया के लड़के से भवती रोड़ दुकान पर आँखों में मिर्ची डालकर 45000/- रुपये व बैग लुटकर फरार हो गये  थे । आरोपीयों द्वारा 06 मो.सा. वाहन चोरी करना भी स्वीकार किया गया हैं।  टीम द्वारा मनोवेज्ञानिक व तकनिकी साधनों का उपयोग कर उक्त बदमाशों से अन्य अपराधों के संबंध में पुछताछ की तो उनके द्वारा जिला बड़वानी के थाना पाटी, सिलावद, जुलवानिया तथा सेंगांव जिला खरगोन में वाहन चोरी की घटनाओं को अजांम देना स्वीकार किया हैं। उक्त आरोपीयों के कब्जे से छोटा उदयपुर गुजरात से चुराई गई एक मो.सा. एवं जिला खरगोन के ऊन सेगांव, कसरावद से 02 मो.सा. , 02 ट्रेक्टर, 02 ट्राली व 01 रोटावेटर चोरी करना कबुल किया है ।  आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया जिसके पश्चात आरोपीयों से चोरी तथा लुट का मश्रुका बरामद किया गया हैं ।

             तरीका –ए- वारदातः- गिरोह के सरगना द्वारा बताया गया वह मकान, ठेकेदारी का काम कर अलग – अलग स्थानों पर जाकर रेकी करता था व बाद में उसके साथीयों को बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी व लुट की घटनाओं को अजांम देता था। ग्राम व मोहल्ले में कोई शंका न करे इसलिए वह हमेशा सीधे पन का ढोंग कर खुद को कर्जे में बताकर काम मांगता था। बाद में चोरी किए गए वाहनों को स्वंय के रिश्तेदारों का बताकर गिरवी रख देता था। जिससे किसी को उस पर शंका नहीं होती थी। 

उक्त गठित टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से आरोपीयों को गिरफ्तार कर लुट और वाहन चोरी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश कर कुल मश्रुका किमती 23 लाख 10,000 रु.का माल बरामद किया है।

टीम में निम्नानुसार अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

(1) निरीक्षक श्री शंकरसिंह रघुवंशी थाना प्रभारी बडवानी (2) उनि वीरबहादुरसिंह (3) उनि राजीव ओसाल (4) उनि अजमेरसिंह अलावा (5) उनि झिरमल सापल्या (6) सउनि विक्रमसिहं किराड़े (7) प्रआर. जगजोधसिंह चौहान (8) प्रआर. शैलेन्द्र (8) प्रआर. प्रवीण (9) आर.संदेश (10) आर. यादवेन्द्र (11) आर. चेतन (12) आर. तारीक, (13) आर.धारासिंह सोलंकी (14) आर. पवन (15) आर. सरदारसिहं (16) आर.मुकेश (17) आर. अनिल (18) आर. मगन

गिरफ्तारी में सहयोगः– उनि राजेन्द्र अवास्या, आर. सुरेश , आर.सुनिल पुलिस चौकी सेंगाव थाना ऊन जिला खरगोन, सायबर सेल शाखा बड़वानी – उ.नि. रितेश खत्री ,प्र.आर. योगेश पाटील, आर. अरुण मुजाल्दा , आर. विशाल, आर.     मड़िया, आर. अर्जुन

पुलिस अधीक्षक बडवानी व्दारा टीम  को पुरुस्कार देने की घोषणा की गयी है ।

थाना बड़वानी के अपराध

अपराध क्र.-  385/22  धारा 394 भादवि – लुट बावनगजा

अपराध क्र.-  405/22  धारा 392 भादवि – लुट भवती रोड़

अपराध क्र.-  429/22  धारा 379 भादवि टेक्टर ट्राली चोरी

अपराध क्र.-  512/22  धारा 379 भादवी मो.सा.चोरी

अपराध क्र.-  422/22  धारा 379 भादवि कल्टीवेटर ,मिशाइल चोरी

अपराध क्र.-  542/22  धारा 379 भादवि टेक्टर ट्राली चोरी

अपराध क्र.-  547/22  धारा 379 भादवी मो.सा. चोरी

     अन्य थानो के अपराधो मे चुराये गये मो.सा. व टेक्टर ट्राली भी आरोपी की निशादेही से धारा 102 जाफो मे जप्त किये है। जो निम्न हैः-

थाना पाटी के अपराध

अपराध क्र.- 107/22 धारा 379 भादवि – मो.सा. चौरी

अपराध क्र.-279/22 धारा 379 भादवि – मो.सा. चौरी

अपराध क्र.-19/22  धारा 379 भादवि- मो.सा. चौरी

थाना सिलावद के अपराध

अपराध क्र.- 76/22 धारा 379 भादवि –मो.सा. चौरी

अपराध क्र.- 186/22 धारा 379 भादवि-  मो.सा. चौरी

थाना जुलवानिया के अपराध

अपराध क्र.-383/21 धारा 379 भादवि –मो.सा. चौरी

अपराध क्र.-84/22 धारा 379 भादवि –मो.सा. चोरी

थाना ऊन सेंगाव चौकी के अपराध

अपराध क्रं.-69/22 धारा 379 भादवि –मो.सा. चौरी

अपराध क्रं.- 07/22 धारा 379 भादवि- वाहन चौरी

अपराध क्र.-197/22 धारा 379 भादवि- वाहन चौरी

जप्त मश्रुका

अपराध क्र.-  385/22  धारा 394 भादवि , में-

           एक पल्सर मो.सा. लुट की घटना में प्रयुक्त किमती 90000/-, एक एचएफ डिलक्स मो.सा. लुट की घटना

           मे प्रयुक्त किमती 60000/-, नकदी 25000/- रुपये

-अपराध क्र.-  405/22  धारा 392 भादवि

            -एक एचएफ डिलक्स मो.सा. लुट की घटना मे प्रयुक्त किमती 60000/-, नकदी 20000/- रुपये

-अपराध क्र. 542/2022 टेक्टर ट्राली किमती 590000/-

-अप. क्र. 512/2022 मोसा. किमती 45000/-

-अप.क्र. 429/2022 टेक्टर ट्राली किमती 690000/-

– अप. क्र. 547/2022 मो.सा. किमती 30000/-

-अप.क्र. 422/2022 कल्टीवेटर किमती 20000/-

-धारा 102 जाफो मे जप्त (10 मो.सा. , रोटावेटर , दो ट्राली )कुल किमती 740000/-

कुल मश्रुका (मो.सा.कुल- 15, ट्रेक्टर- 02 नग,  ट्राली -04 नग , कल्टीवेटर- 02 नग , रोटावेटर -01 नग एवं  नगदी 45,000 रु. )    किमती 23 लाख 10,000 रु.

आरोपी का नाम

 (1) दिनेश भारसिंग उम्र 33 वर्ष जाति भील नि. कोयडियाखोदरा बड़वानी

  (2) अर्जुन महेश वास्कले उम्र 18 वर्ष नि. बड़ा ( सेगाँव ) थाना उन खरगोन

  (3) रितेश शोभाराम आलावे उम्र 19 वर्ष नि. बड़ा सेगाँव थाना उन खरगोन

  (4) जितेन्द्र पिता किशन भील निवासी ग्राम बड़ा चौकी सेगांव थाना ऊन जिला खरगोन

फरार आरोपी

  (5) खुमान पिता सदु अलावे जाति भील ग्राम बड़ा चौकी सेगांव थाना ऊन जिला खरगोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *