खेतिया(महेश भावसार) भाजपा मंडल एवं महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय पंडित दीनदयाल उद्यान मैं एकात्म मानववाद और अंत्योदय प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पूजन कर माल्यार्पण किया गया जिसमें मंडल खेतिया के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री हीरालाल संचेती द्वारा पंडित उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश राजपूत द्वारा किया गया।
