भोपाल /  पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था नर्मदा समग्र को वर्ष 2022 का मध्य प्रदेश गौरव सम्मान दिया जाएगा। इसी तरह जनभागीदारी व सामुदायिक प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंदौर के 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन को मध्य प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिवराज सरकार ने रविवार देर रात मध्य प्रदेश गौरव सम्मान, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी। यह पुरस्कार आज सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी पुरस्कार प्राप्त संस्थाओं और व्यक्तियों को बधाई दी है।

मध्य प्रदेश गौरव सम्मान

श्रेणी-संस्थान/व्यक्तिगत- पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के नाम

पर्यावरण एवं जल संरक्षण- नर्मदा समग्र भोपाल (संस्थागत)- कार्तिक सप्रे

वीरता पूर्ण कार्य- हाक फोर्स (संस्थागत)– पुनीत गहलोत सेनानी हाकफोर्स बालाघाट, रजनीश कौल सहायक सेनानी, जितेन्द्र तोमर प्रधान आरक्षक।

सामाजिक सुधार- मध्य प्रदेश गायत्री परिवार (संस्थागत)- राजेश पटेल।

महिलाओं एवं बधाों का विकास- सेवा भारती मध्य भारत (संस्थागत)- सुधांशु मिश्रा प्रबंधक सेवा भारती मध्य भारत।

जनभागीदारी सामुदायिक प्रबंधन- विजय मनोहर तिवारी (व्यक्तिगत)– विजय मनोहर तिवारी

जनभागीदारी सामुदायिक प्रबंधन- 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन इंदौर (संस्थागत)- गुंजन शर्मा।

शिक्षा एवं खेलकूद- सरस्वती शिक्षा परिषद (शिक्षा) (संस्थागत)– राजकुमार आचार्य

शिक्षा एवं खेलकूद- रुबीना फ्रांसिस (खेल) (व्यक्तिगत)- रुबीना फ्रांसिस।

स्वास्थ्य एवं पोषण- आइनाक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (संस्थागत)- अनिल खमेशरा

स्वास्थ्य एवं पोषण- विनायक लोहानी (व्यक्तिगत)- विनायक लोहानी।

जनसेवा- आरुषि भोपाल (संस्थागत)- अनिल मुद्यल सचिव आरुषि संस्थान भोपाल।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए)

शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार दिया जाएगा। वर्ष 2022 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिला छतरपुर, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में जिला झाबुआ, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जिला बड़वानी, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिधि योजना में जिला निवाड़ी और सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए जिला बुरहानपुर को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकाय के अध्यक्ष व अधिकारी प्राप्त करेंगे

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार के लिए)

श्रेणी-नवाचार/पहल- पुरस्कार प्राप्तकर्ता

नागरिक सेवा प्रदाय सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन- पुलिस थानों की रैंकिंग- पुलिस आयुक्त भोपाल मकरंद देउसकर, विनीत कपूर डीसीपी और अजय मिश्रा एसीपी।

शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास- निरक्षरता से आजादी अभियान (जिला मंडला)- कलेक्टर हर्षिका सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी श्वेता कानवे।

शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास- सीएम राइज स्कूल- रश्मि अरुण शमी प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण, बीएस कुशवाह उपसचालक।

शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास- संस्कृत विद्या संचालन- प्रभात राज तिवारी संचालक महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल।

स्वास्थ्य एवं पोषण- योग से निरोग कार्यक्रम- प्रतीक हजेला प्रमुख सचिव आयुष, डा.राजीव मिश्रा उपसंचालक आयुष। उमंग हेल्पलाइन- कामना आचार्य अतिरिक्त संचालक लोक शिक्षण।

अधोसंरचना- श्री महाकाल महालोक परियोजना- शिवशेखर शुक्ला प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग, मनीष सिंह प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग, संजीव झा प्रमुख सचिव धर्मस्व विभाग, आशीष सिंह कलेक्टर उज्जैन, आशीष पाठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी उज्जैन।

सामाजिक समावेश एवं सशक्तीकरण- आनंदम एवं अल्पविराम कार्यक्रम-अखिलेश अर्गल आनंद विभाग।

सामाजिक समावेश एवं सशक्तीकरण- आशीर्वाद योजना( ग्वालियर जिला)- कौशलेंद्र विक्रम सिंह कलेक्टर, आशीष तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, चंद्रभान सिंह जादौन तत्कालीन आपूर्ति नियंत्रक।

सामाजिक समावेश एवं सशक्तीकरण- समझौते से समाधान ( ग्वालियर संभाग)- आशीष सक्सेना तत्कालीन संभागायक्त ग्वालियर।

सामाजिक समावेश एवं सशक्तीकरण- नगर गौरव दिवस (दतिया)- संजय कुमार कलेक्टर, रुपेश उपाध्याय अपर कलेक्टर, अनिल दुबे सीएमओ नगरपालिका, धनंजय मिश्रा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी।

सामाजिक समावेश एवं सशक्तीकरण- सम्मान अभियान (असली हीरो)- सुधीर सक्सेना पुलिस महानिदेशक।

सामाजिक समावेश एवं सशक्तीकरण- एडाप्ट इन आंगनवाड़ी- अशोक शाह अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास एवं आयुक्त महिला एवं बाल विकास।

रोजगार एवं आर्थिक विकास- स्व सहायता समूह द्वारा पोषण आहार संयंत्र संचालन- उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ललित बिलवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन।

रोजगार एवं आर्थिक विकास-आवास सामग्री एप- उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, केदार सिंह संचालक प्रधानमंत्री आवास।

रोजगार एवं आर्थिक विकास-फ्लाई ऐश और सेंटरिंग- उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास केदार सिंह संचालक प्रधानमंत्री आवास।

केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र

पुरस्कार-उद्देश्य-प्राप्तकर्ता

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2022- संपूर्ण राज्य स्वच्छता के लिए विभिन्न् घटकों में मध्य प्रदेश को पश्चिम क्षेत्र के राज्यों के वर्ग में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 के आधार पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर- उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास।

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2022- संपूर्ण स्वच्छता के लिए विभिन्न घटकों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए जिला भोपाल को पश्चिम क्षेत्र के राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के वर्ग में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 के आधार पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर – अविनाश लवानिया कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल।

जल जीवन मिशन अवार्ड 2022- बुरहानपुर जिले को संपूर्ण देश में प्रथम हर घर जल जिला प्रमाणीकरण की उपलब्धि पर पुरस्कार दिया- मलय श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, प्रवीण सिंह अढायच कलेक्टर बुरहानपुर।

राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार (श्रेणी दो) प्रथम पुरस्कार- खनिजों की खोज नीलामी एवं खदानों के संचालन में पहल- सुखवीर सिंह प्रमुख सचिव खनिज साधन।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022-देश के बड़े राज्यों में नंबर एक स्वच्छ राज्य का सम्मान- मनीष सिंह प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022-देश के नंबर एक स्वच्छ शहर का सम्मान- मनीष सिंह कलेक्टर इंदौर आयुक्त नगर निगम इंदौर।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पुरस्कार 2021 (150 दिवस चैलेंज)- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन के लिए राज्यों की श्रेणी में मध्य प्रदेश को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ- मनीष सिंह प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास।

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार वर्ष 2021- पोषण अभियान में जनभागीदारी लोगों की सहभागिता को प्रोत्साहन- संजय कुमार कलेक्टर दतिया, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दतिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *