हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर, शनिवार को मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों एक साथ वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। चुनाव आयोग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इस बीच, मतदान से चंद घंटों पहले भाजपा ने एक बड़ा फैसला लिया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर (आनी) को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

हिमाचल में अभी भाजपा की सरकार है। यहां हर पांच साल बाद सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है। भाजपा ने अपने किए गए कामों के दम पर वोट मांगा है और पार्टी का दावा है कि इस बार भी उसकी सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने यहां प्रचार किया है। दूसरी और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी है। आम आदमी पार्टी के मैदान में आने से त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।
