मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है, गुरुवार सुबह 6:20 बजे यह खंडवा जिले के बोरगांव से शुरू हुई और अब तक रुरस्तमपुर पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में आज प्रियंका गांधी वाड्रा और सचिन पायलट भी शामिल हो गए हैं। बोरगांव से दो घंटे में यात्रा करीब आठ किमी चलकर सुबह आठ बजे कुमठी पहुंची। यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट पर राहुल गांधी रुके और नाश्ता किया। इसके बाद वे रुस्तमपुर के लिए आगे बढ़ गए। रास्ते के दोनों ओर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग रही हैं। ग्रामीणों ने जगह-जगह इनका स्वागत भी किया।

भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उनके साथ फोटो लेने के लिए युवाओं में जोश दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *