बड़वानी / राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने संसद के शीत कालीन सत्र में गुरुवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) के अंतर्गत शामिल किए गए छात्रों की संख्या  कितनी है साथ ही क्या सरकार के पास उपर्युक्त संख्या में वृद्धि करने का कोई प्रस्ताव है?

सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के उक्त सवाल का जवाब देते हुए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जवाब देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) के अंतर्गत शामिल किए छात्रों की वर्तमान संख्या 156000 है।

सरकार ने मध्यप्रदेश राज्य में वित्त वर्ष 2022-23 से NSS स्वयंसेवको की संख्या 153700 से बढ़ाकर 156000 कर दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि NSS राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज सेवा के साथ शिक्षा एवं शिक्षा के साथ समाज सेवा शिक्षा ग्रहण करते हुए समाज के लोगो के साथ मिलकर समाज हित के कार्य करते है।

ज्ञातव्य है कि राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व में बड़वानी जिला मुख्यालय पर शहीद भिमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में इतिहास के प्राध्यापक थे इस दौरान वे लंबे समय तक राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक के रूप में बड़वानी जिले के कॉलेज एवं स्कूलों में उनके मार्गदर्शन हजारों युवा छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर समाज में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, व्यक्तित्व विकास, नशामुक्ति, रक्तदान, राष्ट्रभक्ति की जनजागरूकता का कार्य किया।

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी तत्कालीन जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेष उपलब्धियां….!!

★वर्ष 2010-11 में स्वयंसेवक दिनेश ब्राह्मणे को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित।

★वर्ष 2011-12 में स्वयंसेवक महेश कनासे को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित।

★वर्ष 2017 में स्वयंसेवक अंतिम मंडलोई गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल

★वर्ष 2019 में डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ जिला संगठक के रूप में पुरस्कृत।

★साथ ही बड़वानी जिला मुख्यालय पर 1 राज्य स्तरीय शिविर, 2 विश्वविद्यालय शिविर का आयोजन हो चुका है।

राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक के रूप में हजारों युवाओं नेतृत्व करने का ही परिणाम है जिसने की आज प्राध्यापक डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी से देश की सर्वोच्च सदन के सदस्य राज्यसभा सांसद के रूप में पहचान दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *