बड़वानी / सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, बड़वानी में त्रिदिवसीय ‘‘वार्षिक एन्थुसिया स्पोर्ट मीट-2022-23“ मनाया गया | मुख्य अतिथि खेल अधिकारी मुकेश मालवीया थे | मुख्य अतिथि एवम् प्राचार्या रानी पौनम्मा ने मशाल ग्रहण कर खेलों को प्रारम्भ किया| इसके अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिता क्रिकेट, खो-खो, रस्सीकूद, रस्साखीँच, 100 मीटर, 200 मीटर रेस, म्यूजिकल रेस, थ्री लेग रेस, सेक रेस, फ्रॉग रेस, जलेबी रेस, मेथ रेस, लाँन टेनिस, टेबल टेनिस, बेडमिन्टन, आर्चरी एवम् अन्य प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुई | मुख्य अतिथि मुकेश मालवीया ने अपने उद्बोधन में कहा- पहले बच्चों से कहा जाता था खेलों मत पढ़ो, अब समय बदल चुका है, पढ़ाई का महत्व तो हमेशा ही रहेगा किन्तु अब खेल से उज्जवल भविष्य बनाया जा सकता है| खेल से न सिर्फ़ स्वास्थ्य बल्कि नेम फेम भी बनाया जा सकता है| इसलिए खेलों को महत्व दें | इस अवसर पर प्राचार्या रानी पौनम्मा ने कहा– विद्यार्थियों के पास स्वस्थ्य मस्तिष्क होना आवश्यक होता है, और स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क होता है| इसलिए विद्यार्थियों के लिए खेलना भी जरुरी है| खेलों के माध्यम से नाम और शौहरत पाई जा सकती है | साथ ही इसे भविष्य में व्यावसायिक तौर पर भी अपनाया जा सकता है| हर विद्यार्थी खुब खेले, खुब पढ़े और आगे बढ़े | इस अवसर पर समस्त विद्यार्थी, पालकगण और स्टॉफ उपस्थित था | कार्यक्रम का संचालन आध्या शर्मा, शगुन पाटीदार और हौजेफा रौनक ने किया| एवम् आभार शिक्षिका पूर्वा श्रीवास ने माना |
