चुनाव आयोग पूर्वोत्तर के 3 राज्यों, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके अलावा मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 3 राज्यों – नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च 2023 को समाप्त होने वाला है।

  • त्रिपुरा विधानसभा: कुल सीट 60, अभी भाजपा सरकार
  • नगालैंड विधानसभा: कुल सीट 60, अभी भाजपा की गठबंधन सरकार
  • मेघालय विधानसभा: कुल सीट 60, अभी भाजपा की गठबंधन सरकार

2023 के बड़े विधानसभा चुनाव                            

साल 2023 को विधानसभा चुनाव का साल बताया जा रहा है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के अलावा इसी साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड भाजपा के लिए अहम

त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं मेघालय और नगालैंड में भाजपा गठबंधन में सरकार चल रही है। कुल मिलाकर ये चुनाव भाजपा के लिए साख का सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *