बड़वानी/ नगरपालिका परिषद बड़वानी के पार्षद चुनाव की आज वोटो की गिनती हुई। शहर के 24 वार्डो मे से 14 वार्ड पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया। 10 वार्डो मे कांग्रेस ने जीत दर्ज की। ज्ञात हो कि शहर के वार्ड क्रमांक 24 के भाजपा उम्मीदवार लालू वास्कले ने 1134 मत प्राप्त कर सर्वाधिक 658 मतो से जीत हासिल की। वही सबसे कम मतो से वार्ड क्रमांक 1 की कांग्रेस प्रत्याशी मोताबाई हरिराम यादव ने 11 मतो से जीत दर्ज की। किस वार्ड से कौन जीता और कितने मत प्राप्त किए पर एक नजर-
वार्ड क्रमांक 01– कांग्रेस के मोताबाई यादव को 747 वोट मिले तो वही भाजपा प्रत्याशी सुशीला यादव ने 736 मत प्राप्त किए। इस प्रकार 11 मतो से कांग्रेस जीती।
वार्ड क्रमांक 02– कांग्रेस के ईश्वर चंद्रशेखर यादव के पक्ष मे 748 वोट गिरे तो भाजपा के शिवेंद्र निगम को 399 वोट मिले। इस वार्ड से कांग्रेस के ईश्वर यादव 349 वोट से जीते।
वार्ड क्रमांक 03– भाजपा के मोहन बामनिया को 737 तो कांग्रेस की रेखा विष्णु बनडे को 684 और आप पार्टी के करण बर्मन को 24 वोट मिले। इस वार्ड से भाजपा उम्मीदवार 53 वोट से जीते।
वार्ड क्रमांक 04– भाजपा की गायत्री चौहान को 591 कांग्रेस की रानू बनडे 279 मिले। इस वार्ड से भाजपा ने 312 वोटो से जीत दर्ज कराई।
वार्ड क्रमांक 05– भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सोनाने को 767 वोट,कांग्रेस के अजय खंडेलवाल को 322 वोट मिले। यहां से भाजपा के गजेंद्र सोनाने 445 वोट से जीते।
वार्ड क्रमांक 06– कांग्रेस के सचिन शर्मा के पक्ष मे 560 वोट तो भाजपा के निलेश गुप्ता को 427 वोट मिले। इस वार्ड मे कांग्रेस 133 वोट से जीती। आप पार्टी प्रत्याशी प्रभु बाई करण बर्मन को 2 वोट मिले।
वार्ड क्रमांक 07– भाजपा के सुभाष भावसार को 741 कांग्रेस के रजनीश बाबा को 634 यहां 107 वोट से भाजपा जीती।
वार्ड क्रमांक 08– कांग्रेस के सायकाबाई सोलंकी को 564 वोट मिले वही केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल की भांजा बहू भाजपा प्रत्याशी अश्विनी निक्कू चौहान 371 वोट से जीती। उन्हे 935 वोट प्राप्त हुऐ।
वार्ड क्रमांक 09– भाजपा के दीपेंद्र बघेल को 394 वोट कांग्रेस के राकेश जाधव को 562 वोट मिले श्री जाधव 168 वोट से जीते।
वार्ड क्रमांक 10– कांग्रेस से अनिता कैलाश को 906 वोट मिले वही भाजपा की पूजा पारगी को 781 निर्दलीय उम्मीदवार जगदीश ने भी 365 वोट प्राप्त किए। इस वार्ड से कांग्रेस ने 125 वोट से जीत दर्ज कराई।
वार्ड क्रमांक 11– भाजपा के अविनाश कलोसिया 716 कांग्रेस के ओम प्रकाश को 619 इस वार्ड से भाजपा 97 वोट से जीती।
वार्ड क्रमांक 12– कांग्रेस की शहनाज तिगाले 810 वोट भाजपा की अकिला खान को 678 और निर्दलीय रेश्मा जाकिर को 5 वोट मिले। यहां से कांग्रेस 132 वोट से जीती।
वार्ड क्रमांक 13– कांग्रेस के मुजीब कुरैशी 548 भाजपा के महेश प्रजापत को 531 वोट। कांग्रेस 17 वोट से जीती।
वार्ड क्रमांक 14– कांग्रेस की रीना हेमंत कुमावत को 624 भाजपा की रेखा धन्नालाल राठौड़ को 381 वोट मिले। यहां 243 वोट से भाजपा हारी।
वार्ड क्रमांक 15– भाजपा से भागाबाई धनगर को 720 वोट तो कांग्रेस की अजीत कौर सलूजा को 586 वोट मिले। यहां से भाजपा 134 वोट से जीती।
वार्ड क्रमांक 16– कांग्रेस की शकुंतला धनगर को 456 वोट भाजपा की शोभा सेन को 414 और निर्दलीय मुनिरा यूनुस अली को 28 वोट। इस वार्ड से कांग्रेस 42 वोट से जीती।
वार्ड क्रमांक 17– भाजपा से निर्मला मालवीय को 737 वोट कांग्रेस की सीमा जगदीश को 652 वोट यहां से भाजपा 85 वोट से जीती।
वार्ड क्रमांक 18- भाजपा से निर्मला प्रमोद गेहलोत को 573 वोट,कांग्रेस की गुंजन रघु गेहलोत को 416 आप की प्रिया गेहलोत को 21 निर्देलीय सुनीता कन्नौजे को 398 वोट निर्दलीय अलका अशोक पंडित को 11 वोट। यहां से भाजपा की निर्मला गेहलोत 157 वोट से जीती।
वार्ड क्रमांक 19– भाजपा के कौशर बोहरा ने 536 मत प्राप्त कर 169 वोट से जीत दर्ज कराई। कांग्रेस के हसनैन आबिद रोशन को 367 निर्दलीय मोहम्मद तासिन शेख को 307 वोट मिले।
वार्ड क्रमांक 20– भाजपा प्रत्याशी निशा अमित उपाध्याय को 470 कांग्रेस की कल्पना भाटिया को 293 निर्दलीय शिवकुंवर चौहान को 70 वोट मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी 177 से जीती।
वार्ड क्रमांक 21-भाजपा के शंकर कुशवाहा को 494 वोट कांग्रेस के सुरेश मुकाती को 377 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार 177 वोट से जीते।
वार्ड क्रमांक 22– भाजपा के लालू वास्कले ने 1134 मत प्राप्त कर सर्वाधिक 658 वोट से रिकार्ड जीत दर्ज की।कांग्रेस के भग्गू वास्कले 476 वोट मिले।
वार्ड क्रमांक 23– कांग्रेस की राधा कैलाश सोलंकी ने 630 वोट प्राप्त कर 166 वोट से जीती। भाजपा के सुखदेव चौहान 404 वोट मिले
वार्ड क्रमांक 24– भाजपा की सेवंती आर्य ने 618 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की कविता कन्हैयालाल को 90 वोट से हराया। यहां कांग्रेस को 508 वोट मिले।
