राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 30 सेकंड से अधिक समय तक तेज झटके महसूस किए गए। इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली में भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पौड़ी में था। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी झटके महसूस किए गए हैं।
दिल्ली में तीव्रता 5.3 मापी गई है। जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस समय अधिकांश दफ्तरों में लंच का समय था। भूकंप के समय दिल्ली में मेयर के चुनाव की कार्यवाही चल रही थी। वहां मौजूद लोग भी डर गए। अब तक किसी तरह के जानमान के नुकसान की खबर नहीं है।
– उत्तरप्रदेश के कानपुर में भी भूकंप से झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड के हल्दवानी में भी लोग घरों से बाहर निकल गए।
– उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी झटके महसूस किए गए हैं। पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां खतरा अधिक है। उत्तराखंड में 5.4 तीव्रता मापी गई है।
