बड़वानी /स्थानीय पुलिस लाईन बड़वानी में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए । बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि अनुशासन एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिये परेड अनिवार्य है । जिससे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अनुशासित होकर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते है ।

रक्षित निरीक्षक विनोद रंधावा, सूबेदार रजनी भार्गव व अलका वास्केल द्वारा परेड कराई गई l जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों में टीम वर्क करने की सक्षमता व कौशल विकसित होता है । सूबेदार उषा सिसोदिया द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों की ड्रिल लेकर यातायात संकेतों के बारे में बताया गयाl परेड में नवीन आमद हुए नव आरक्षक भी सम्मिलित हुए उन्हें सूबेदार रजनी भार्गव व अलका वास्केल द्वारा परेड की बेसिक सिखलाई दी गईl

परेड पर रक्षित निरीक्षक व सूबेदार/उनि- 05, सउनि-05 प्रधान आरक्षक-07, आरक्षक-21, नव आरक्षक- 08, महिला नव आरक्षक-04, डॉग सिंबा, रॉकी व डॉग हैंडलर उपस्थित रहेl
