बड़वानी / एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने 11 मार्च को थाना कोतवाली बड़वानी का आकस्मिक भ्रमण कर हवालात का निरीक्षण किया, थाना परिसर में रखे जब्ती माल वाहनों निरीक्षण किया साथ ही साथ थाना प्रभारी को निराकरण हेतु निर्देशित किया, थाना परिसर में जीर्णोद्धार किए जा रहे भवन को चेक किया, आगामी रंग पंचमी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए बलवा ड्रिल सामग्री का निरीक्षण किया। रंगपंचमी के दौरान लगाई गई ड्यूटी  व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसपी  श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं एडिशनल एसपी श्री आरडी प्रजापति, एसडीओपी बड़वानी रूपरेखा यादव भी बड़वानी कोतवाली पहुंचे और वहां पर उन्होंने रंगपंचमी के त्यौहार के संबंध में लगाई गई पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया।  रंग पंचमी उत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों गैर जुलूस की जानकारी लेकर उसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश एसडीओपी बड़वानी रूपरेखा यादव थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक विकास कपीस को दिए।  एसपी श्री शुक्ला ने स्टाफ से चर्चा करते हुए निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी पर्यावरण, प्रकृति की सुरक्षा करते हुए थाना परिसर के आसपास का वातावरण साफ सुथरा रखें एवं  अनुशासित रहकर ड्यूटी करें तथा अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें इसी दौरान एसपी साहब के द्वारा पीसीआर मद से आवंटित शासकीय राशि से कई वर्षों से कंडम पड़े हुए पुराने भवन का जीर्णोद्धार किया जाने पर भवन में अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु एडिशनल एसपी श्री आरडी प्रजापति के निर्देशन में एसडीओपी बड़वानी रूपरेखा यादव थाना प्रभारी प्रभारी निरीक्षक विकास कपीस को निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *