बड़वानी / कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का धरना प्रर्दशन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस के संगठन, अल्पसंख्यक विभाग,पिछड़ा वर्ग विभाग और अन्य विभाग और प्रकोष्ठ को 29 मार्च को पूरे भारतवर्ष में जिला मुख्यालयों पर धरना एवं प्रदर्शन करने का आव्हान किया गया था। उसी तारतम्य में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसमें अल्पसंख्यक विभाग के प्रांतीय उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम तिगाले, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तुलसीराम यादव, जनपद के पूर्व अध्यक्ष मनेंद्र सिंह बिट्टू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजन मंडलोई, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा, कांग्रेस सेवादल जिला संयुक्त सचिव शादाब शेख, पार्षद मुजीब कुरैशी, नेता प्रतिपक्ष राकेश रावत,मंडलम अध्यक्ष कयूम कुरैशी एडवोकेट,शकील खान, शाहिद शेख एडवोकेट, डॉक्टर सुल्तान शेख, इकबाल जी कपड़िया, पूर्व पार्षद सुनील यादव, अशरफ मंसूरी, रमीज शैख,इमरान खान, सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया
कार्यक्रम का संचालन इकबाल कपड़िया ने किया
