बड़वानी / सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल बड़वानी में 30 अप्रेल से 9 मई तक समर केम्प आयोजित किया गया है। जिसमे बालक ,बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ साथ आर्ट एवम भारतीय सांस्कृतिक विरासत से परिचय हेतु विशेष रूप से भारतीय नृत्य शैली कत्थक नृत्य की कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है।

इस कार्यशाला में विशेष रूप से दिल्ली से दूरदर्शन की A ग्रेड कत्थक नृत्य की कलाकार सु श्री जया भट्ट को आमंत्रित किया गया है। आपने पंडित बिरजू महाराज के पुत्र पंडित जय किशन महाराज से कत्थक नृत्य की शिक्षा प्राप्त की है। आप राष्ट्रीय कत्थक केंद्र देहली की भी A ग्रेड कलाकार है।तथा स्पिक मैके की इम्पेनल्ड कलाकार है। आप दिल्ली में विगत 10 वर्षों से बालक,बालिकाओं को कत्थक नृत्य की शिक्षा दे रही है।

आपने विश्व के कई प्रमुख देशों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है।जिनमे मुख्य रूप से अल्जीरिया,ब्रुनेई, चाइना, मॉरीशस, देशों के साथ साथ भारत के प्रमुख शहरों एवम राज्य दिल्ली,हैदराबाद, केरल,लखनऊ, इम्फाल,उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात एवम राजस्थान में WDS वर्कशॉप भी की है।
आपके आदिवासी बहुल जिला बड़वानी में आने से निश्चित ही छेत्र के बालक बालिकाओं को कत्थक नृत्य शैली को जानने व सीखने का अवसर प्राप्त होगा।
