पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल होने के लिए देवास से रवाना हुए। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं। वे बहन का आशीर्वाद लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गए। बड़ी संख्या में समर्थक व पुराने भाजपा नेता और कार्यकर्ता जोशी के साथ रवाना होने के लिए अलसुबह से उनके सिविल लाइन देवास स्थित घर पहुंच गए। जोशी के साथ जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भोपाल जा रहे हैं। इनमे कुछ सरपंच हैं, उपसरपंच हैं, गांव से बड़ी संख्या में लोग हैं।

बागली, हाटपिपलिया, खातेगांव और सोनकच्छ से आए समर्थक

जोशी के घर भाजपा के वर्तमान पदाधिकारी, वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। बागली, हाटपिपलिया, खातेगांव, देवास और सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के समर्थक भी भोपाल जा रहे हैं। जोशी के भोपाल निकलने के पूर्व उनके घर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, प्रदीप चौधरी सहित कांग्रेस के बड़े नेता भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *