बड़वानी /  शहर की वैष्णवी एमिनेंट स्कूल द्वारा बहुत ही अल्प समय में जिले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया गया है।  स्कूल के आदर्श भरे वातावरण एवं उच्च शिक्षकों द्वारा किए जा रहे अध्यापन कार्य के चलते स्कूल की दो छात्राओं ने जिले में प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। वहीं अन्य छात्र-छात्राओं ने भी मध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र की परीक्षा में सफलताएं हासिल की।

दरअसल गुरूवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें शहर की वैष्णवी एमिनेंट स्कूल के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है। स्कूल संचालक दिनेश शर्मा ने बताया कि महज 6 साल की अवधि में स्कूली बच्चें कड़ी मेहनत कर खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन सफलताएं हासिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष कक्षा 10वीं की छात्रा अंतरा वर्मा ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ सम्पूर्ण जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं 12वीं में गणित विषय की छात्रा रितिका ठाकुर 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में तृतीय स्थान पर रही। दोनों छात्राओं ने स्कूल, बड़वानी शहर सहित सम्पूर्ण जिले को गोरवांति किया है। वहीं स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी 10वीं एवं 12वीं में सफलता हासिल की है। स्कूल संचालक श्री शर्मा सहित स्टॉफ, बच्चों के माता-पिता एवं ईष्ठ मित्रों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *