बड़वानी / राजकुमार खण्डेलवाल स्मृति हायरसेकेण्ड्री स्कूल के संस्थापक स्व. राजकुमार खण्डेलवाल की स्मृति में 33 वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जे. के. गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष गणित शहीद मीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी व विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र कुलकर्णी, पूर्व अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी थे।

कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तथा हाईस्कूल व हायरसेकेण्डी परीक्षा में जिला प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. जे. केगुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल का महत्व भी बताया। श्री कुलकर्णी ने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर | रहने की सलाहदेते हुए , मोबाइल से शरीर को होने वाले के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी ए अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य माधव खण्डेलवाल ने किया ।
