बड़वानी / पर्यावरण के छेत्र में बड़वानी के कालाखेत में 10 एकड़ से ज्यादा भूमि पर जन सहयोग से पौधा रोपण एवम उसकी देखभाल करना तथा दानदाता को प्रति 3 माह में पौधे की फोटो व नेमप्लेट के साथ प्रोगेस पहुचाने वाली एक मात्र संस्था ग्रीन है लंग्स फाउंडेशन ।
ग्रीन लंग्स फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के साथ साथ आदिवासी छेत्र के स्कूली बच्चों को स्कूली बैग वितरण का कार्य भी अनएकेडमी के सहयोग से किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम कठोरा के पी एम श्री स्कूल में तथा वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित वाल्मीकि छात्रा वास बड़वानी के बच्चों को 100 स्कूली बैग वितरण किये गए ।इसके पूर्व कालाखेत एवम बड़गाँव में 300 से अधिक स्कूली बैग वितरण किया गया।

इस अवसर पर ग्रीन लंग्स से श्याम गुप्ता, डॉ चक्रेश पहाड़िया, राजेन्द्र पिपरे , तथा वाल्मीकि छात्रावास से मिथुन मकवाना प्रान्त हित रक्षा प्रमुख,जगदीश चौहान अध्यक्ष वाल्मीकि छात्रावास, विजय पटेल, दिनेश मेडा, मनीष शर्मा जेमन, हिमांशु सराफ एवम पी एम श्री स्कूल ग्राम कटोरा में एलेक्स थॉमस,कविता सोलंकी, हेमा मालवीय,तुलसीराम नरगावे ,मुकेश मालवीय, ओंकारसिंह, कृष्ण सोलंकी उपस्थित थे।
