बड़वानी / कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने 14 अगस्त को आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान 9 विभागों के जिला अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करते हुए 2 दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देशित दिये है। नियत अवधि में उत्तर प्रस्तुत नही करने पर अथवा प्राप्त उत्तर संतोषप्रद नही होने की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

     कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला परिवहन अधिकारी श्री नंदलाल गामड़ को समय सीमा बैठक से बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने पर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे को मिशन इन्द्रधनुष योजनान्तर्गत सर्व से छूटे बच्चों की चाही गई जानकारी नही देने तथा सिकलसेल की जांच में वांछित प्रगति नही होने पर, जनपद पंचायत निवाली सीईओ श्री चंदरसिंह मण्डलोई को 13 अगस्त को निवाली में निकाली गई तिरंगा यात्रा में अनुपस्थित रहने पर, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री धर्मेन्द्र शर्मा को समय सीमा बैठक से अनुपस्थित रहने पर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेश निहाले को शासन की ई-स्कूटी योजना के कार्य में लापरवाही बरतने पर, नगर परिषद अंजड़ के सीएमओ को सीएम हेल्प लाईन की शिकायत का निराकरण नही करने पर, लोअर गोई के कार्यपालन यंत्री श्री जगदीश तोमर को समय सीमा बैठक से अनुपस्थित रहने पर, जनपद पंचायत बड़वानी के सीईओ श्री एनएस चौहान को समय सीमा बैठक से अनुपस्थित रहने पर तथा उप संचालक सामाजिक न्याय श्री आरएस गुण्डिया को उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में लंबित अवमानना प्रकरण में कोई ठोस कार्यवाही नही करने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है।

3 बीएलओ को किया निलंबित, वही 2 बीएलओ सुपरवाईजर को जारी किये कारण बताओ सूचना पत्र 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने तहसील कार्यालय सेंधवा में बुधवार को विधानसभा सेंधवा के सेक्टर अधिकारियों एंव पुलिस सेक्टर अधिकारियों, बीएलओं एवं बीएलओ सुपरवाईजर की बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान मतदाता सूची के कार्य में संतोषजनक प्रगति नही होने पर विधानसभा सेंधवा के 3 बीएलओ को निलंबित तथा 2 बीएलओ सुपरवाईजर को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है।

     कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओं के पद पर कार्यरत ग्राम पंचायत लंगड़ी मोहड़ी के सचिव श्री मोहन पटेल को निलंबित करते हुए मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय बडवानी, जनशिक्षक श्री मेहमूद देवरे को निलंबित करते हुए मुख्यालय एसडीएम कार्यालय सेंधवा, प्राथमिक शिक्षक श्री भुवानसिंह वास्कले को निलंबित करते हुए मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय बड़वानी नियत किया है।

          वही बुथ लेवल सुपरवाईजर श्री जयसिंह सोनाने तथा श्री दिनकर भालसे को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया है कि 21 अगस्त को प्रातः 11 बजे एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर अपना उत्तर प्रस्तुत करे। अनुपस्थित रहने की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *