बड़वानी/ शुरु से ही बड़वानी विधान सभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। आजादी के बाद से इस विधान सभा सीट पर 16 बार विधान सभा के चुनाव हुए(जिसमें 1954 व 1977 के मध्यावधि चुनाव भी शामिल है) इन 16 बार के चुनाव में केवल 4 बार ही(सन् 1954,1980,1985 तथा 2013 में ही) कांग्रेस को सफलता हाथ लगी बाकि के 12 बार जनसंघ, जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। हालाॅकि 1998 तक 1997 व 1990 को छोड़कर हार जीत का उतना अधिक अंतर नही रहा जितना 1998 के बाद हुए चुनाव में देखने को मिला है। जिसके पिछे का जो मुख्य कारण बताया जाता है वो यह कि अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ पार्टी के ही अन्य उम्मीदवार का निर्दलीय रुप से चुनाव मैदान में खड़ा होना। ज्ञात हो कि 1993 से लेकर 2018 तक लगातार 6 बार वर्तमान विधायक श्री प्रेमसिंह पटेल इस विधान सभा सीट पर भाजपा की और से अधिकृत प्रत्याशी रहे। श्री पटेल ने केवल 2013 के चुनाव को छोडकर लगातार 5 बार भाजपा की जीत का शानदार परचम लहराया। 2013 के चुनाव में इस बड़वानी विधान सभा सीट पर कांग्रेस के श्री रमेश पटेल चुनाव जीते थे जिन्होने श्री प्रेमसिंह पटेल को 10527 मतो से शिकस्त दी थी। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी श्री प्रेमसिंह पटेल के अलावा पार्टी के श्री शंतिलाल होलगांव ने निर्दलीय रुप से चुनाव लड़ा जिनको 5117 वोट मिले सबसे बड़ी बात की इस चुनाव में सर्वाधिक 7430 वोट नोटा में डाले गये। इस चुनाव के अलावा यह देखा गया कि 2003,2008 व 2018 के चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ पार्टी के ही अन्य लोग निर्दलीय रुप से चुनाव लड़े। जिसका असर निश्चित रुप से देखने को मिला है।
आजादी के बाद से बड़वानी विधान सभा सीट पर कब-कब कौन-कौन जीते
सन् विजयी हारे वोट का अंतर
1952 श्री प्रतापसिंह(जनसंघ) श्री चैनसिंह वास्कले(कांग्रेस) 800
1954 ‘‘ किशन वास्कले(कांग्रेस) ‘‘ पर्वतसिंह पटेल(जनसंघ) 600
1957 ‘‘ गुलालभाई(जनसंघ) ‘‘ किशन वास्कले(कांग्रेस) 1200
1962 ‘‘ दवला नाना(जनसंघ) ‘‘ प्रतापसिंह(कांग्रेस) 1700
1967 ‘‘ दवला नाना(जनसंघ) ‘‘ रायसिंह पटेल(कांग्रेस) 2100
1972 ‘‘ उमरावसिंह पर्वत(जपा) ‘‘ रायसिंह पटेल(कांग्रेस) 212
1977 ‘‘ उमरावसिंह पर्वत(जपा) ‘‘ उमरावसिंह फाटला(कांग्रेस) 8500
1980 ‘‘उमरावसिंह फाटला(कांग्रेस) ‘‘उमरावसिंह पर्वत(जपा) 680
1985 ‘‘ उमरावसिंह फाटला(कांग्रेस) ‘‘उमरावसिंह पर्वत(जपा) 710
1990 ‘‘उमरावसिंह पर्वत(भाजपा) ‘‘ औंकार गंभीर(कांग्रेस) 17000
1993 ‘‘प्रेमसिंह पटेल(भाजपा) ‘‘ उमरावसिंह फाटला(कांग्रेस) 4072
1998 ‘‘ प्रेमसिंह पटेल(भाजपा) ‘‘ सायसिंग पटेल(कांग्रेस) 1463
2003 ‘‘ प्रेमसिंह पटेल(भाजपा) ‘‘ तेरसिंह पटेल(कांग्रेस) 17844
2008 ‘‘ प्रेमसिंह पटेल(भाजपा) ‘‘ राजन मंडलोई(कांग्रेस) 14327
2013 ‘‘ रमेश पटेल(कांग्रेस) ‘‘ प्रेमसिंह पटेल(भाजपा) 10527
2018 ‘‘ प्रेमसिंह पटेल(भाजपा) ‘‘ रमेश पटेल(कांग्रेस) 38787
