बड़वानी / शिक्षकों और छात्रों द्वारा स्कूल के सामने प्राकृतिक फूलों से एक बड़ी रंगोली बनाई गई। राखी बनाओ प्रतियोगिता भी हुई जिसमें कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष जलील खान ने छात्रों को ओणम और रक्षा बंधन के उत्सव के पीछे की कहानियों के बारे में विस्तार से बताया। छात्रा प्रियांशी शाकला और अर्शिन शेख ने उत्सव गीत गाए।

कार्यक्रम का संचालन श्री आशुतोष दसौंधी ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय सचिव श्रीमती नाहिद शेख, प्राचार्या कुमारी रूबीना शेख, श्रीमती सारिका अवासे, कुमारी निशा वास्कले, श्रीमती रूपाली चौहान, श्रीमती भावना कुमावत, श्री. सद्दाम मंसूरी, कुमारी उर्वशी राठौड़, कुमारी हर्षिता कुमरावत, कुमारी संजना बारिया, कुमारी सुलोचना मुजाल्दे, कुमारी समीरा मंसूरी, श्रीमती रूपाली नरगावे, श्रीमती सीमा कुमरावत, कुमारी संतोषी धनगर, श्रीमती सलोनी सोनी, मुस्कान शेख आदि भी मौजूद थे।
