बड़वानी / प्रति वर्ष पूरे देश मे 5 सितंबर को हमारे पूर्व राष्ट्रपति सर्व पल्ली डॉ राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला बड़वानी द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। साथ ही महिला शिक्षिकाओं का सम्मेलन भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम 5 सितंबर मंगलवार को दोपहर में समय 2 बजे से स्थानीय शुभम पैलेस में लायंस क्लब बड़वानी सिटी के सहयोग से आयोजित किया गया है। जिसमे शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ लायंस क्लब सदस्यो को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में विगत 1 वर्ष में बड़वानी एवम पाटी ब्लॉक से सेवानिवृत्त निम्न शिक्षकों का सम्मान अतिथियो द्वारा किया जावेगा।साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी के शिक्षक श्री अजय यादव का चयन राज्य स्तरीय पुरुस्कार हेतु चयन होने पर उनका भी सम्मान करने का निर्णय लिया गया है। सम्मनित होने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों में सर्व श्री डॉ धन सिंह पंवार, संजय कानूनगो, महेश चंद्र डोंगरे, कैलाश चन्द्र राठौड़,ओंकार सिंह आवास्या, छगन सिंह डावर, राजाराम आर्य, पोपटलाल चौहान,विरज्या सस्ते, राजेंद्र कुमार पटेल, विजय कुमार पाटिल, कैलाश चंद्र गुप्ता,प्रदीप पटेल, विजय कुमार शर्मा, श्रीमती रेखा दुबे,श्रीमती पुष्पा अलावे, श्रीमती सुशीला बामने,श्रीमती सुहावनी पेरिमिशन, श्रीमती दुर्गा राठौड़, श्रीमती उरपी सुलिया, श्रीमती कुसुम उपाध्याय, सु श्री अनिता परिहार का सम्मान किया जावेगा।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,संभागीय सचिव प्रभाकर राव निवडंगे ,जिला उपाध्यक्ष हेमलता शर्मा, जिला सचिव राधेश्याम चोयल, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप पाटीदार, तहसील अध्यक्ष भगवान पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, नगर अध्यक्ष ललित सोनी, मोहन शर्मा, संजय अवास्या, एलेक्स थॉमस, अनिल मिश्रा, मनीराम वर्मा, जगदीश गुजराती, भगवान सिंह मेहरा, बंशीराम कनोजे, कैलास कुमावत, अखिलेश जोशी, आलोक जोशी ने समस्त शिक्षकों, महिला शिक्षिकाओं, संविदा शिक्षकों, प्राथमिक,माध्यमिक शिक्षकों एवम प्राचार्यो से कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु अनुरोध किया है।
