बड़वानी / भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित संस्था स्पिक मैके द्वारा प्रतिवर्ष स्कूल ,कॉलेज में युवा छात्र छात्राओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत गायन,वादन,नृत्य एवम लोक कलाओं के प्रचार प्रसार हेतु राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के वर्कशॉप प्रशिक्षण एवम प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।
स्पिक मैके बड़वानी चैप्टर के कार्यक्रम संयोजक अनिल जोशी ने जानकारी देते हुवे बताया कि स्पिक मैके के फाउंडर चेयरमैन डॉ किरण सेठ ने भारत की सांस्कृतिक एकता के लिए काश्मीर से कन्याकुमारी तक सायकल से यात्रा की है। इसी के अंतर्गत दशांक श्रंखला में कलकत्ता पश्चिम बंगाल की दूरदर्शन की A ग्रेड कलाकार सु श्री शताब्दी मल्लिक ओडिसी नृत्यांगना बड़वानी जिले में विभिन्न स्कूल कॉलेज में ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति 11 सितम्बर से 15 सितंबर तक 10 वर्कशाप के माध्यम से करेगी। आप स्पिक मैके की इम्पेनल्ड कलाकार है। आपने भारत के प्रमुख शहरों के साथ साथ विदेशों में भी ओडिसी नृत्य की प्रस्तुतियां दी है। 11 सितम्बर को पहली प्रस्तुति शासकीय कन्या शिक्षा परिसर बड़गाँव बड़वानी में एवम दूसरी प्रस्तुति पी एम श्री स्कूल हायर सेकेंडरी क्रमांक 2 स्कूल बड़वानी में आयोजित की गई है। स्पिक मैके बड़वानी के संरक्षक गुरमीत सिंह गांधी एवम जितेंद्र जैन ने कार्यक्रम में स्पिक मैके से जुड़े संगीत रसिक श्रोताओं से उपस्थित होने की अपील की है।
