बड़वानी / शिक्षा, संगीत,पर्यावरण संरक्षण एवम ,समाज सेवा आदि क्षेत्रों में विगत 40 वर्षों से  उल्लेखनीय कार्य करने वाले बड़वानी के अनिल जोशी को आगामी 17 सितम्बर को बड़गांव जिला खरगोन में आयोजित होने वाले अखिल निमाड़ लोक परिषद् के वार्षिक सम्मान समारोह में वर्ष 2023 का “निमाड़ गौरव सम्मान” प्रदान किया जाएगा । सम्मान स्व.डाॅ लक्ष्मीनारायण शर्मा, खंडवा की स्मृति में दिया जाएगा । आयोजन में पर्यावरणविद् सरस्वती पेंढारकर इंदौर, भोपाल राजभवन से जनजातीय प्रकोष्ठ की सलाहकार डॉ दीपमाला रावत , खरगोन जिलाधीश शिवराज सिंह वर्मा और परिषद् के पदाधिकारी मंचासीन रहेंगे ।

 श्री अनिल जोशी के चयन पर परिषद् की बड़वानी, मनावर,बाकानेर और सिंघाना इकाई सदस्यों तथा स्वर संगम ग्रुप , सारेगामा अंजड़ के सदस्यों ने बधाई दी है।

 उक्त जानकारी अखिल निमाड़ लोक परिषद् के महासचिव राम शर्मा परिंदा ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *