बड़वानी / अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम तिगाले ने बताया की अल्पसंख्यक विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह वरदान हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं,
इसी कड़ी में बड़वानी जिले के दौरे पर बड़वानी पधारे प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख अलीम का बड़वानी जिले के प्रवेश द्वार ठीकरी में अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ जावेद खान द्वारा एवं अंजड में पाटनी जिनिंग में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मुजक्किर खान भय्यु और हाजी इनायतुल्लाह द्वारा स्वागत किया गया,

बड़वानी में रेवा सर्कल से अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष शानिद शेख,इमरान खान और शहजाद तिगाले के मार्गदर्शन में बाइक रैली का आयोजन किया गया,

जिसमें बड़ी संख्या में युवा बाइक पर और विभिन्न वाहनों से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए, रेवा सर्किल पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजन मंडलोई एवं लक्ष्मण चौहान पूर्व सांसद मकन सिंह bauji,पूर्व जनपद अध्यक्ष मनेंद्र सिह बिट्टू, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राठौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश निगम ने स्वागत किया, साइनाथ कॉलोनी पर एनएसयूआई के अशरफ मंसूरी एवं जिला कांग्रेस के सौरभ यादव ने मंच लगाकर स्वागत किया, कारंजा चौक पर नगर पालिका बड़वानी के सभी कांग्रेस पार्षद साथियों ने शेख अलीम साहब और उनके साथ आए सभी कांग्रेस जनों का स्वागत किया
रोटरी स्कूल पर शहर कांग्रेस के द्वारा भव्य स्वागत कर रैली में शामिल सभी साथियों को पुष्प हार पहनाया कर हौसला अफजाई की, देवी सिंह मार्ग पर तिगाले परिवार एवं कय्यूम कुरैशी एंड संस के तरफ से स्वागत मंच लगाकर स्वागत किया गया, पाला बाजार में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजन मंडलोई एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष मनेंद्रसिंह बिट्टू की ओर से स्वागत मंच लगाया गया, जहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तुलसीराम यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल मुकाती के टी मंडलोई, जितेंद्र गुप्ता, राजू भाई गोले ने स्वागत किया,

चंचल चौराहे पर अल्पसंख्यक विभाग लीगल सेल जिलाअध्यक्ष नदीम शेख महामंत्री अनुज जैन ,असलम कुरैशी, शेख जमीर खेतिया, अहमद हुसैन सेंधवा, शादाब खान अंजड़ ने स्वागत किया,
शुभम पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस पार्षद पूर्व पार्षद, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक विभाग के पधाधिकारियो द्वारा मंचासीन अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का स्वागत किया गया,

अपने उदबोधन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तुलसीराम जी यादव ने बड़वानी विधानसभा को जीतने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया,
जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह दरबार ने अपने उदबोधन में बताया की भाजपा की शोषण की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने शंखनाद कर दी हैं ,और सभी कार्यकर्ताओं को 2023 में बड़वानी जिले की चारों सीट पर कांग्रेस का परचम लहराने की बात कही ,

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख अलीम ने बताया कि कांग्रेस सभी लोगों के साथ हम कदम होती है, कांग्रेस का हर कदम जनहित का रहता है, जबकि भाजपा के शासन में छात्र हो महिलाएं हो आदिवासी हो अल्पसंख्यक को व्यापारी हो की ग्रहणी हो सभी उत्पेडीत है, सभी परेशान है, महंगाई चरम सीमा पर है, उस पर कोई कुछ कहने को सुनने को तैयार नहीं, जनता त्राहिमाम कर रही है कोई सुनने को तैयार नहीं, अब जनता खुद ही बदलाव चाहती है प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बन रही है, और नई सरकार में सभी के हितों के निर्णय लिए जाएंगे,
अंत में आभार प्रदर्शन डॉक्टर जावेद खान व भय्यू भाई ने प्रकट किया।
